फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ganga Yatra: cleaning of Ganga Ghat under the leadership of MLA

गंगा यात्रा की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रहा

Sun, 26 Jan 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ganga Yatra: cleaning of Ganga Ghat under the leadership of MLA
रामगढ़ के गोपालपुर घाट पर गंगा नदी का सफाई करते बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : BALLIA
रामगढ़। सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 27 जनवरी को गंगा यात्रा में शामिल होंगी। इसको लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। शनिवार को बैरिया विधायक सुरेेंद्र सिंह के नेतृत्व में लोगों ने दुबेछपरा के गोपालपुर घाट की सफाई की।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने गंगा में पॉलिथीन कूड़े-कचरे न फेंकने, साबुन, शैंपू का इस्तेमाल नहीं करने की शपथ लोगों को दिलाई। गंगा को अविरल व निर्मल बनाने में एक-एक व्यक्ति की अहम भूमिका है। गंगा तभी स्वच्छ अविरल व निर्मल होगी। जब हम सभी लोग अपने कर्तव्य के प्रति सच्चाई से निर्वहन करेंगे। इस दौरान गंगा समग्र समिति के सदस्यों व ग्राम प्रधान मनोज यादव भी गंगा घाटों की साफ-सफाई में लगे रहे। इस मौके पर पूर्व प्रधान अभय सिंह, राजकुमार, अखिलेश सिंह, अरविंद ओझा, मुन्ना सिंह, जितेंद्र सिंह, त्रिभुवन मंगल सिंह, राजीव सिंह, मोहित तिवारी, भोला तिवारी, गणेश सिंह, संदीप सिंह, रिंकू तिवारी, मनोज तिवारी, मुन्नू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गंगा घाट पर जलेंगे एक लाख एक हजार एक सौ दीप
रामगढ़। शनिवार को गोपालपुर घाट पर साफ सफाई के दौरान क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह बताया कि जो काम सफाई कर्मियों ने करीब एक सप्ताह अंदर नहीं कर पाए उसे मेरी टीम ने मात्र दो घंटे में करके स्वच्छता अभियान पर मुहर लगा दी। विधायक ने बताया कि गंगा घाट पर 27 की सुबह में गंगा घाट पर एक लाख एक हजार 100 दीपों को घाटों पर प्रज्वलित किया जाएगा। इसमें 11000 महिला और पुरुष हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed