फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gang stealing gold chains from women at a Yajna busted; five arrested

Ballia News: यज्ञ में महिलाओं की चेन काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Gang stealing gold chains from women at a Yajna busted; five arrested
बलिया/फेफना। सदाफल आश्रम में आयोजित यज्ञ के दौरान महिलाओं के गले से चेन काटकर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया। गिरोह की पांच आरोपितों पाली, सीमा, सुनीता, सुनीता तथा आकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक सोने की सिकड़ी, लॉकेट, एक चांदी की चेन तथा 600 रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष फेफना अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि 29 जुलाई को एक महिला ने तहरीर देकर बताया था कि वह अपने परिचित के साथ ग्राम मिड्ढा स्थित सदाफल आश्रम में आयोजित यज्ञ में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बाहर निकलने पर पता चला कि उसके गले से सोने की चेन व लॉकेट तथा उसकी परिचित महिला के गले से चांदी की चेन किसी अज्ञात महिला ने काटकर चोरी कर ली है।
विज्ञापन

इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मिठवार मोड़ के पास से पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में पाली निवासी परशुराम थाना महराजगढ आजमगढ़, सीमा राम निवासी ताजपुर थाना चिरैयाकोट मऊ, सुनीता राम निवासी चुनहवा थाना जीयनपुर आजमगढ, सुनीता राम निवासी ताजपुर थाना चिरैयाकोट मऊ तथा आकाश गुप्ता निवासी आजमगढ़ शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की सोने की चेन मय लॉकेट, चांदी की चेन तथा 600 रुपये नकद बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed