{"_id":"5f98515c8ebc3e9bd3571bbd","slug":"gadkari-district-trails-businessmen-by-joining-pm-s-virtual-dialogue-ballia-news-vns5551195132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम वर्चुअल संवाद से जुड़कर गदगद हुए जिले के पटरी कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम वर्चुअल संवाद से जुड़कर गदगद हुए जिले के पटरी कारोबारी
विज्ञापन
नगर के कलेक्ट्रेट सभागार में ऑनलाइन पटरी दुकानदारों को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
- फोटो : BALLIA
बलिया। ‘पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि’ के अन्तर्गत यूपी के पीएम-स्वनिधि लाभार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वर्चुअल संवाद किया। कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया, जिसमें लाभार्थी भी मौजूद थे। सभी ने प्रधानमंत्री के सम्बोधन को उत्साह से सुना।
इसके बाद जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही ने सभी लाभार्थियों व पटरी दुकानदार समिति संग चर्चा की। उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना पटरी दुकानदारों के लिए ऐतिहासिक योजना है। निश्चित रूप से इससे उनका व्यापार बढ़ेगा और संचालन में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि जिले के कुल 3592 आवेदन में 2352 आवेदन स्वीकृत हुए, जिनमें 1714 लाभार्थियों के खाते में धन पहुंच चुका है। शेष स्वीकृत आवेदनों की धनराशि एकाध दिनों में खाते में चली जाएगी। इस दस हजार की कार्यशील पूंजी से अपना व्यापार बढ़ाएं। लाभार्थी को सात प्रतिशत ब्याज अनुदान मिलेगा। डूडा विभाग की देखरेख में सभी नगर निकायों में यह योजना संचालित है। इस योजना की शुरूआत 01 जून को ही हो गयी थी।
जिलाधिकारी ने एलडीएम से कहा कि प्रधानमंत्री जी ने बैंक कर्मियों को मेहनत से काम करने के लिए बधाई दी है। ऐसे में अब जिम्मेदारी और बढ़ जाोती है। इसलिए कोशिश यही रहे कि हर एक लाभार्थी को कम से कम बैंक में कोई दिक्कत ना हो, यह सुनिश्चित कराया जाए। मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन ने कहा कि किसी भी लाभार्थी को कहीं भी कोई दिक्कत हो तो मुझे बताएं। उनकी हर जायज समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। एलडीएम अशोक पाण्डेय ने कहा कि इस योजना के लिए इस योजना की कार्यवाही में पिछले एक महीने से बैंक कर्मियों ने काफी मेहनत की है। बैदंकों के विलय के कारण कुछ आवेदन लंबित हैं, जो जल्द ही निस्तारित हो जाएंगे।
विज्ञापन
महामंत्री ने की लाभार्थियों को परेशान करने की शिकायत
शासन की ओर से नामित उप्र आजीविका संरक्षण के सदस्य व पटरी दुकानदार समिति के महामंत्री विकास पांडेय लाला ने शिकायत किया कि एक निजी बैंक में मैनेजर द्वारा योजना का लाभ लेने के सम्बंध में पटरी दुकानदारों के जाने पर उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है। इस पर लीड बैंक मैनेजर ने कहा कि लिखित शिकायत करें तो उनके विरुद्ध उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। सरकारी कल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही बरतने व लाभार्थियों को परेशान करने वालों पर जरूर कार्रवाई होगी। वहीं, पटरी दुकानदार समिति के अध्यक्ष जैनद्दीन ने नगरपालिका में अधिशासी अधिकारी और कर्मचारियों के बीच हुए विवाद की वजह से ही आवेदनों के निस्तारण या उससे जुड़ी कार्यवाही में काफी बाधा आने की बात कही। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि इस पर नजर रखी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान सीडीओ विपिन जैन, चेयरमैन अजय कुमार, ईओ दिनेश विश्वकर्मा, शहर मिशन प्रबंधक डूडा विनय गौतम, उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष बिट्टू पटेल समेत अन्य पटरी दुकानदार थे।