फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Freedom Fighter reached the morning place at 11 pm

Ballia News: स्वतंत्रता सेनानी सुबह की जगह पहुंची रात 11 बजे

Wed, 31 Dec 2025 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Freedom Fighter reached the morning place at 11 pm
गलन भरी ठंड के बीच बुधवार को धूप निकलने के बाद रेलवे स्टेशन के बाहर में बैठकर ट्रेनों का इंतजार
बलिया/ बैरिया। स्टेशन पर मंगलवार की सुबह 10.45 बजे आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 12 घंटे देर से रात 11 बजे के करीब पहुंची। ट्रेन से करीब 43 से अधिक यात्री उतरे। खेजुरी निवासी संतोष गुप्ता ने कहा कि कोहरे के कारण ट्रेन दिल्ली से दो घंटे लेट निकली, कानपुर छह घंटे लेट पहुंची, उसके बाद लगातार लेट होती गई। रात होेने के कारण अब कोई वाहन नहीं मिलेगा। मजबूरन प्लेटफाॅर्म पर रात गुजारनी पड़ेगी। रात में आसपास के लोग घर से बाइक व कार मंगाकर चले गए। लेकिन सुदूर क्षेत्रों के करीब 13 से अधिक यात्री स्टेशन पर रुक गए। सेनानी एक्सप्रेस लगातार एक सप्ताह से 10 से 13 घंटे देर से चल रही है। इसके अलावा 22582 न्यू दिल्ली- बलिया एक्सप्रेस नौ घंटे देर से पहुंची। बुधवार की सुबह 13105 सियालदह-बलिया 6.29 घंटा लेट साढ़े पांच बजे की जगह दोपहर 12 बजे के करीब पहुंची। 13121 कोलकता-गाजीपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस सात घंटे लेट सुबह 8.45 बजे की जगह शाम पांच बजे पहुंची।
विज्ञापन

सुरेमनपुर स्टेशन पर डाउन सद्भावना एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब, पवन एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, सरजू यमुना एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस सहित अधिकांश ट्रेनें लेट रही। सारनाथ एक्सप्रेस व हरिहरनाथ एक्सप्रेस कैंसल चल रही है। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने कहा कि शीतलहर व कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन बिलंब से हो रहा है। यात्रा करने से पूर्व ट्रेन का लोकेशन की जानकारी कर घर से निकले। रात को बिलंब से आने वाली ट्रेनों के लिए यात्री हॉल में रुकने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed