फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four thousand meter instead of 95 thousand. purchase by the ton

Ballia News: 95 हजार की जगह चार हजार मी. टन की ही खरीद

Thu, 18 May 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Four thousand meter instead of 95 thousand. purchase by the ton
बलिया। क्रय केंद्रों पर किसान गेहूं बेचने पहुंच नहीं रहे हैं। जिले में लक्ष्य पूरा करना दुश्वार है। सरकार ने घर-घर जाकर गेहूं खरीदने को कहा लेकिन यह योजना भी सफल होती नजर नहीं आ रही है। बाजार में समर्थन मूल्य मिलने के कारण किसान क्रय केंद्रों का रुख नहीं कर रहे हैं। अब तक 895 किसानों से कुल 3955 मी. टन की खरीद हुई है। जबकि खरीद का लक्ष्य 95 हजार मी. टन तय है।
विज्ञापन

जिले में एक अप्रैल से 63 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू है, जो 15 जून तक चलेगी। इसमें सबसे अधिक विपणन विभाग के 17 क्रय केंद्र हैं। शासन की ओर से इस वर्ष जिले के लिए 95 हजार मी. टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन क्रय केंद्रों पर वही किसान गेहूं बेच सकेंगे, जो पंजीकृत हैं। अब तक कुल 6409 किसानों ने क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

इस वर्ष गेहूं के समर्थन मूल्य में पिछले वर्ष के सापेक्ष 110 रुपये बढ़ोतरी करते हुए 2125 रुपये प्रति क्विंटल की गई है। इसके बावजूद किसानों का रुझान सरकारी केंद्रों की ओर काफी कम है। बताया जाता है कि गेहूं का बाजार भाव इस वर्ष भी समर्थन मूल्य के बराबर है। जबकि क्रय केंद्रों पर किसानों को गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण, सत्यापन, फिर केंद्र पर नंबर लगाने की मशक्कत करनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख किसान गेहूं को खेतों में आढ़तियों के हाथों या बाजारों में बेच दे रहे हैं। आलम यह है कि डेढ़ माह बीत जाने के बावजूद अबतक 895 किसानों से कुल 3955 मी. टन गेहूं की खरीद हुई है। लक्ष्य पूरा करने के लिए शासन की ओर से किसानों के घर जाकर गेहूं खरीद करने का निर्देश दिया गया। लेकिन यह योजना भी जिले में फ्लॉप साबित हो रही है। क्योंकि किसान गेहूं सरकारी क्रय केंद्र पर देने को तैयार नहीं हो रहे हैं।


क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए काफी कम किसान पहुंच रहे हैं। अधिकारी किसानों के घर पहुंच कर गेहूं बेचने के प्रेरित कर रहे हैं लेकिन अधिकांश किसान गेहूं बेचने को तैयार नहीं हो रहे। हालांकि अभी प्रयास जारी है और अभी एक माह तक खरीद होगी। बाजार भाव अधिक होने के चलते खरीद पर प्रभाव पड़ रहा है। - अविनाश चंद्र सागरवाल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed