फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four new dengue patients found in the district

जिले में मिले डेंगू के चार नए मरीजों

Tue, 14 Sep 2021 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Four new dengue patients found in the district
बलिया। बारिश के बाद जलजनित और मच्छर जनित बीमारियों ने पांव पसारने शुरू कर दिए। पहले वायरल का प्रकोप बढ़ा। अब डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड के मरीज सामने आने लगे हैं। जिले में डेंगू का असर बढ़ता जा रहा है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में चार नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

नए मरीज रेवती, बेरुआरबारी, दुबहड़ और मनियर क्षेत्र के हैं। अब तक जिले में डेंगू के कुल 20 मरीज मिले हैं। इसमें 19 की विभाग की ओर से पुष्टि की गई है। जांच रिपोर्ट नहीं आने के कारण एक को संदिग्ध बताया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर डेंगू का लार्वा नष्ट कराने के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। टीम ने घरों में डेंगू मच्छर का लार्वा मिलने पर जलपात्र खाली कराए और लार्वा नष्ट कराया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुनील कुमार यादव ने बताया कि 19 मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जिन गांवों में डेंगू के मरीज पाए गए हैं, वहां कीटनाशक रसायनों का छिड़काव कराने के साथ ग्रामीणों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक भी किया गया है।
विज्ञापन

इन सीएचसी में मिले हैं डेंगू के मरीज
जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहर, रेवती, रतसर, मनियर, बेरुआरबारी, चिलकहर, सोनवानी में डेंगू के मरीज पाए गए हैं। इसके अलावा, नगर से सटी ग्राम पंचायत रामपुर महावल, बहादुरपुर और बहेरी में भी डेंगू के मरीज पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन इलाकों में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को इस जानलेवा बीमारी के प्रति सचेत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed