{"_id":"6ac6a7e9a0f3226cdd0083b3","slug":"four-houses-collapsed-into-the-saryu-river-due-to-erosion-12-homes-face-imminent-danger-ballia-news-c-190-1-bal1001-174617-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कटान से चार मकान सरयू में गिरे, 12 घरों पर मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कटान से चार मकान सरयू में गिरे, 12 घरों पर मंडराया खतरा
विज्ञापन
बैरिया। सरयू नदी का जलस्तर घटते ही सुरेमनपुर दियरांचल में कटान ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को गोपालनगर टाड़ी में तेज कटान की चपेट में आकर चार परिवारों के आशियाने नदी में समा गए। लालू यादव, राजेंद्र यादव, दिशा यादव और सुरेंद्र यादव के घर देखते-ही-देखते नदी की धारा में विलीन हो गए।
वहीं, तिलंगी यादव के मकान का आधा हिस्सा भी कटकर नदी में समा गया। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
कटान का खतरा अब करीब एक दर्जन और मकानों तक पहुंच गया है। रामबाबू यादव, बलिराम यादव, शिवजी यादव, महेश यादव, बाबूराम यादव, गणेश यादव, छोटक पहलवान, हंसराज यादव और अशोक यादव समेत कई परिवारों के मकान कटान की जद में हैं। ग्रामीण अपने घरों से गृहस्थी का सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। हालांकि गांव में जगह-जगह दलदल और कीचड़ होने के कारण सामान निकालना भी उनके लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।