फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Former Minister Sharda Nand Anchal remembered on his birth anniversary.

Ballia News: जयंती पर याद किए गए पूर्व मंत्री शारदा नंद अंचल

Mon, 20 Jul 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Former Minister Sharda Nand Anchal remembered on his birth anniversary.
बेल्थरारोड क्षेत्र में पूर्व मंत्री स्व. शारदानंद अंचल की पुण्यति​थि पर उनके प्रतिमा पर माल्यार
चौकियामोड़/ बेल्थरारोड। देवराज इंटर कॉलेज पशुहारी के प्रांगण में पूर्व मंत्री स्व. शारदानंद अंचल को 79वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि अंचल का जीवन संघर्षों का दस्तावेज है।
विज्ञापन

वह आजीवन गरीबों, मजलूमों के हक की आवाज उठाते रहे। सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि वह जाति धर्म से ऊपर उठकर राजनीति करते थे। सपा जिलाध्यक्ष विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि वह समाजवादी पुरोधा थे। विधायक जयप्रकाश अंचल ने उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प जताया। इस मौके पर विनय प्रकाश अंचल, राजन कन्नौजिया, वीरेंद्र रामपुरी, बसंत यादव, राजनाथ यादव, तारकेश्वर मिश्र, शमशाद बांसपारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, जयंती पर एक स्मृति सभा का आयोजन प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रद्धेय वृंदावन मिश्र उपवन सोबईबांध में लोहिया संस्थान व लोकतंत्र सेनानी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। बैठक की अध्यक्षता द्विजेंद्र कुमार मिश्रा ने की। सभी ने शारदानंद अंचल के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। द्विजेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अंचल सही मायने में समाजवादी थे और जिंदगी भर उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। शिव शरण तिवारी, अजय बहादुर सिंह, वासुदेव ठाकुर, राज ऋषि सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed