फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Former minister meets victims of waterlogged villages

पूर्व मंत्री सुरहा के पानी से प्रभावित गांवों में पीड़ितों से मिले

Thu, 10 Oct 2019 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Former minister meets victims of waterlogged villages
सुरहाताल के पानी से भरे गांवों में लोगों से मिलकर पूर्व मंत्री नारद राय ने बांटी राहत सामग्री। - फोटो : BALLIA
बलिया। पूर्व मंत्री नारद राय गुरुवार को सुरहा ताल में पानी भरने से परेशान श्रीपुर, बसदेवपुर, भीखपुर, परसपुर, दुबौली, सोनपुर कला, घघरौली, फुलवरिया, डुमरी सलेमपुर, सरया आदि के लोगों से मिले। वहां राहत सामग्री बांटने के साथ सीएमओ से दूरभाष पर बात कर बाढ़ प्रभावित इलाकों में दवा एवं संक्रामक रोग ना फैले इसके लिए समुचित इंतजाम करने की सिफारिश की। लोगों ने शिकायत की कि सरकार व जिला प्रशासन की तरफ से कोई सुधि लेने नहीं आया। राय ने कहा कि यदि रेगुलेटर खोलकर सुरहा ताल का पानी निकालने का इंतजाम नहीं हुआ तो शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ समाजवादी पार्टी जिलाधिकारी का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि जिनका घर पानी के कारण गिर गया है उनको प्रधानमंत्री आवास तथा प्रति बीघा दस हजार रुपये मुआवजा दिया जाए। यदि प्रभावित क्षेत्र के लोगों को मुआवजा नहीं दिया गया समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव, पूर्व अध्यक्ष भीम चौधरी, आशुतोष ओझा, कयामुद्दीन, अजीत यादव, कृष्णा राय, कृष्णा यादव, संतोष सिंह, विपुल चौबे, बड़क चौधरी, लक्ष्मण राय, ऋषि उपाध्याय, रामा शंकर उपाध्याय, गौरी शंकर उपाध्याय, दिनेश निषाद, संजय निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed