फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   former gram pradhan of ballia was murdered by slitting his throat the force of several police station reached

Ballia: पूर्व ग्राम प्रधान की गला रेतकर निर्मम हत्या, बरामदे में सोए थे, गले और चेहरे पर धारदार हथियार से वार

Tue, 15 Nov 2022 12:10 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 15 Nov 2022 12:10 PM IST
सार

पूर्व प्रधान हृदय नारायण सिंह सोमवार रात को बरामदे में सोए थे। मंगलवार सुबह परिजन जब उनकी पत्नी उन्हें उठाने के लिए गईं तो पास में खून के छींटे पड़े थे। ये देख उन्होंने शोर मचाया। बदमाशों में रात में किसी समय उन्की हत्या कर शव को शाल से ढक दिया था। गले चेहरे पर धारदार हथियार से वार किए गए थे।

विज्ञापन
former gram pradhan of ballia was murdered by slitting his throat the force of several police station reached
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुही ग्राम के पूर्व प्रधान हृदय नारायण सिंह (65) की सोमवार रात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह परिजन चाय देने के लिए बरामदे में पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई। जटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसपी समेत कई थानों को फोर्स मौके पर पहुंची। डाग स्क्वाड एवं फॉरेसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। एसपी ने खुलासे के लिए टीम का गठन कर दिया है। जल्द खुलासे का दावा किया गया है।
विज्ञापन

former gram pradhan of ballia was murdered by slitting his throat the force of several police station reached
घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वर्तमान में उपभोक्ता भंडार निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान हृदय नारायण सिंह सोमवार रात को बरामदे में सोए थे। मंगलवार सुबह परिजन जब उनकी पत्नी उन्हें उठाने के लिए गईं तो पास में खून के छींटे पड़े थे। ये देख उन्होंने शोर मचाया। बदमाशों में रात में किसी समय उन्की हत्या कर शव को शाल से ढक दिया था। गले चेहरे पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। मामले की जानकारी फैलते ही मौते पर भारी भीड़ जमा हो गई। कई थानों की फोर्स के साथ ही पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, एएसपी डीपी तिवारी, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, एसओजी टीम भी पहुंच गई। एसपी ने पूर्व प्रधान के परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की। परिवार वालों से गहन पूछताछ के बाद उन्होंने घटना के संबंध में और ग्रामीणों से बातचीत कर पूरी जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या के मामले में टीम गठित कर दी गई है और बहुत जल्द पूर्व प्रधान हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। पूर्व प्रधान के पुत्र इंद्रपाल उर्फ सोनू की ओर से अज्ञात में मामले की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से थाने तक लगा रहा जमावड़ा
बलिया। पूर्व प्रधान हृदय नारायण सिंह की हत्या की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली उनके दरवाजे से लेकर थाने तक लोगों का जमावड़ा लग गया। कई गावों को प्रधान और विभिन्न दलों को पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। परिजनों को सांत्वना देने के साथ ही हत्याकांड के जल्द खुलासे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed