फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Former Chairman of State Bar Council heard the problems of advocates

Ballia News: प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन ने सुनीं अधिवक्ताओं की समस्याएं

Tue, 26 Aug 2025 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Former Chairman of State Bar Council heard the problems of advocates
रसड़ा। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन प्रशांत सिंह अटल ने अधिवक्ताओं की समस्या सुन समाधान का भरोसा दिया। सरकार द्वारा अधिवक्ताओं को दी जा रही योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं का विगत 6 वर्षों में अमूल चूल परिवर्तन आया है। 9 मार्च 2019 को अधिवक्ताओं को 60 वर्षों से बढ़ा कर 70 वर्ष करा दिया जो मृतक होने पर मृतक आश्रितों को पांच लाख दिया जा रहा है। 6 वर्षों में अब तक अधिवक्ताओं के मृतक आश्रितों को 218 करोड़ दिया गया, जो आजादी के बाद की रकम से ज्यादा है। 70 से उम्र के अधिवक्ताओं को तीन लाख रुपया दिया जा रहा है। योगी सरकार ने 25 नवंबर 2023 को अधिवक्ताओं द्वारा अधिवक्ता कल्याण निधि में पांच हजार जमा करने पर तीस साल प्रैक्टिस करने के बाद पांच लाख मिलेंगे। नए अधिवक्ताओं को स्टेपमेंट एवं बुजुर्ग अधिवक्ताओं को पेंशन के लिए कारगर योजना लाने वाले है। प्रदेश की सारी कचहरी सारे तहसील को टीन मुक्त मड़ई मुक्त छपड़ा मुक्त कपड़ा मुक्त करने के प्रयासरत है। 680 करोड़ में प्रयाग राज में तेरह मंजिला मकान बनाया गया है। दस जिला कचहरिया जो किराए पर चल रही थी उसको पक्का किया गया है। बार काउंसिल अधिवक्ताओं के समस्याओं के समाधान के हमेशा तत्पर है। इस मौके पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह, प्रमोद सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed