फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Force deployed in sensitive areas of the district

Ballia News: जिले के संवेदशील इलाके में फोर्स तैनात

Sun, 16 Apr 2023 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Force deployed in sensitive areas of the district
बलिया। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में हत्या के बाद जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। संवेदनशील इलाकों में पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात है। शनिवार की रात में एसपी राजकरन नय्यर, एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी पुलिस फोर्स के साथ संवेदनशील क्षेत्रों का चक्रमण किया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट मार्च किया। खुफिया एजेंसियां सक्रिय रही।
विज्ञापन

लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं, क्षेत्राधिकारी संबंधित थाना प्रभारियों संग मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखा। रविवार सुबह शहर से लेकर कस्बों तक पुलिस मुस्तैदी से तैनात रही। संदिग्ध लोगों की जगह-जगह चेकिंग भी हुई।
विज्ञापन

अतीक और अशरफ की हत्या की जानकारी मिलते ही चर्चा का बाजार गर्म हो गया। एसपी राजकरण नय्यर ने कहा कि हर विशेष परिस्थिति के लिए बलिया पुलिस अलर्ट है। सभी थानों को विशेष रूप से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में पहले की तरह शांति का माहौल है। अफवाह व अराजकता फैलाने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरपुर प्रयागराज में दोहरे हत्याकांड के बाद कस्बे में अचानक पुलिस की गतिविधि बढ़ गई। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश पाठक चौकी प्रभारी सहित पुलिस व पीएसी के जवान कस्बे में भ्रमण किया। लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। कस्बे में चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed