फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Food cooked in Tehsil premises, played hurka all night

तहसील परिसर में बनाया खाना, रातभर बजाया हुरका

Tue, 26 Oct 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Food cooked in Tehsil premises, played hurka all night
बैरिया। तहसील में सोमवार की पूरी रात गोंड छात्र संगठन के सदस्य हुरका बजाते हुए धरने पर बैठे रहे। मंगलवार को पुन: धरने पर बैठकर अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र की मांग करते रहे। कहा कि एक-दो दिन में आमरण अनशन शुरू करेंगे। तहसील के सामने एनएच-31 पर चक्का जाम भी करेंगे।
विज्ञापन

बैरिया तहसील प्रशासन की ओर से गोंड तथा खरवार जाति को अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र देने की मांग को लेकर सोमवार से गोंड समुदाय के लोग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि पंचायत चुनाव में जब यहां अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों से उनके सजातीय लोगों को चुनाव लड़ने दिया गया, तो फिर पढ़ाई और नौकरी के लिए यह प्रमाण पत्र देने में हर्ज किस बात का है। धरना पर बैठे लोगों ने बकायदे राशन और चूल्हा लाकर तहसील परिसर में ही भोजन पकाया और खाया।
विज्ञापन

शासनादेश के अनुसार ही प्रमाण पत्र दिया जा सकता है। शासनादेश के मुताबिक कोई भी आवेदन अनुसूचित जनजाति के लिए नहीं आता है। जांच करने पर भी यह लोग जनजाति के दायरे में नहीं आते हैं। इससे प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पाता है। - शिवसागर दुबे, तहसीलदार बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed