{"_id":"5874f02e4f1c1b0c50ba7e55","slug":"fone-se-baat-kar-yuvak-ne-lagai-fansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन से बात कर युवक ने लगाई फांसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन से बात कर युवक ने लगाई फांसी
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 10 Jan 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव में मंगलवार की सुबह किचेन में लगे हुक से फांसी लगा एक युवक ने जान दे दी। युवक की मां ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाने लगी। आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और उसे पीएचसी बछईपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव निवासी आदित्य सिंह (28) मंगलवार की सुबह करीब सात-आठ बजे से किसी से बात की। बात करने के बाद वह काफी तनाव में आ गया। घर में युवक की बीमार मां प्रभावती सिंह सोई हुई थी। तनावग्रस्त युवक घर के नवनिर्मित किचन में पहुंचा और नायलान की रस्सी से किचन में लगे हुक से फांसी लगा अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
जब काफी देर तक युवक का पता नहीं चला तो मां उसको तलाशने लगी। इसी बीच उसकी नजर किचेन में फंदे पर लटकी आदित्य पर गई। बेटे को फंदे पर लटका देख मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को फंदे से खोल नीचे उतारा और आनन-फानन में बछईपुर स्थित पीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। मृत युवक का बड़ा भाई अमित सिंह भूटान में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। जबकि मृत युवक मध्यप्रदेश के किसी शहर में जेपी सीमेंट कंपनी में काम करता है। आदित्य मकान बनवाने के लिए घर आया हुआ था। युवक के मौत के बाद उसकी बीमार मां का रोते रोते बुरा हाल हो गया था।