{"_id":"6af9f09d296da0faf60fec82","slug":"following-worship-and-rituals-at-shrinath-sarovar-the-first-arghya-offering-was-presented-to-the-setting-sun-ballia-news-c-20-1-vns1007-1617498-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: श्रीनाथ सरोवर पर पूजन-अर्चन के बाद अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया पहला अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: श्रीनाथ सरोवर पर पूजन-अर्चन के बाद अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया पहला अर्घ्य
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर क्षेत्र के इब्राहिमाबाद नौबरार में छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।संवाद
रसड़ा। व्रती महिलाएं छठ गीत गाती हुई कस्बा के श्रीनाथ बाबा सरोवर गांधी पार्क सरोवर स्थित एवम ग्रामीण अंचलों में स्थित सरोवरों, तालाबों व नदी के तट पर पहुंचना प्रारंभ कर दी। जहां इनके द्वारा भगवान भाष्कर के विधिवत पूजन अर्चन के बाद अस्ताचल गामी सूर्य को पहला अर्घ्य देकर लोकमंगल की कामना की। श्रीनाथ बाबा सरोवर एवम गाँधी पार्क सरोवर के चारों तरफ व्रती महिलाओं की उमड़ी भीड़ व सरोवर के चारों तरफ की गयी नगर पालिका द्वारा आकर्षक सजावट लोगों को बरबस ही अपने तरफ आकर्षित कर रहा था। इस मौके पर व्रती महिलाओं ने छठ घाट पर वेदी बना उस पर कलश स्थापित कर प्रसाद के रूप में मांठ, ईख, नारियल व तमाम प्रकार के फलों के साथ दीपक, अगरबत्ती जलाकर आराधना किया। वही जल में दीपक, कोसिया प्रवाहित करने के उपरांत अस्ताचल गामी भगवान भाष्कर को पहला अर्घ्य देकर लोक मंगल की कामना की। इसी प्रकार लखनेश्वरडीह के तमसा तट सहित ग्रामीण क्षेत्र के मुड़ेरा, कटहुरा, तिराहीपुर, कोटवारी, सरायभारती, पकवाइनार, अठिला, जाम, प्रधानपुर, संवरा, चंद्रवार, नगपुरा, बस्तौरा सरदासपुर कोप आदि गांवों में पूरे विधि विधान से छठ पूजा का पहला अनुष्ठान व्रती महिलाओं ने पूर्ण किया।
छठ घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बांसडीह: लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व सूर्य षष्ठी रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। वरिष्ठ आचार्य राजेश पांडेय ने विधि-विधान के साथ व्रती महिलाओं को डूबते सूर्य का अर्घ्य दिलाया। बताया कि साय में अर्घ्य का समय 4:22 से प्रारंभ और सुबह में 6 बजकर 31 मिनट से प्रारंभ होगा। चेयरमैन सुनील सिंह की अस्वस्थता के कारण उनके प्रतिनिधि पंकज सिंह क्षेत्र छठ पूजा स्थलों पर चक्रमण करते रहे। प्रमुख समाजसेवियों में पूर्व चेयरमैन संजय कुमार सिंह, युवराज सिंह,राकेश मिश्रा,अभिजीत तिवारी सत्यम,गोपाल जी गुप्ता का भी देर रात तक जमावड़ा लगा रहा।
बिहार सीमा पर रहा अनोखा नजारा
नरहीं। उजियार, सरंया, नसीरपुर मठ, कोटवा नारायणपुर नागा घाट गोविन्द पुर भरौली, कुत्तुबपुर के श्रद्धालुओं ने बक्सर प्रशासन द्वारा वीर कुंवर सिंह सेतु पर लगाएं गए बड़े बड़े लाइट एवं बक्सर रामरेखा घाट पर लेजर लाइट शो का लुत्फ उठाया। वहीं बड़का खेत पलिया खास गंगा छाड़न पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े रहे। नरहीं गांव के मगई नदी तट पर भारी भीड़ उमड़ी रही।