{"_id":"6a95da3fed8689a1a004af29","slug":"flu-cases-rose-by-60-as-the-weather-changed-ballia-news-c-190-1-ana1001-171775-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मौसम बदला तो बढ़े 60 फीसदी फ्लू के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मौसम बदला तो बढ़े 60 फीसदी फ्लू के मरीज
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष संख्या तीन में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक।संवाद
बलिया। मौसम में बदलाव के साथ जिले में सर्दी-जुकाम, गले में खराश, खांसी, तेज बुखार, सिरदर्द और शरीर व जोड़ों में दर्द की शिकायत वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचने वाले करीब 60 फीसदी से अधिक मरीजों में फ्लू जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में करीब 1800 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। पर्ची काउंटर से लेकर दवा वितरण केंद्र तक मरीजों की भीड़ लगी रही। पैथोलॉजी में भी 340 से अधिक मरीजों ने जांच कराई। फिजिशियन ओपीडी में करीब 420 से अधिक मरीज पहुंचे, जिसमें 250 से अधिक फ्लू के लक्षण वाले रहे, वहीं हाल बाल रोग ओपीडी में रहा। चिकित्सकों के अनुसार इन दिनों बड़ी संख्या में मरीजों में गले में खराश या सर्दी-जुकाम के बाद बुखार, खांसी, कमजोरी और जोड़ों में दर्द की शिकायत सामने आ रही है। कई मरीज तीन-चार दिन दवा लेने के बाद भी राहत नहीं मिलने पर अस्पताल पहुंच रहे हैं। कुछ मरीजों की प्लेटलेट्स कम मिली हैं, जबकि अधिकांश की जांच रिपोर्ट सामान्य होने के बावजूद कमजोरी और बदन दर्द की समस्या बनी हुई है।
-- -- -- -- --
लक्षणों के आधार पर इलाज, जांच की तैयारी
सीमएओ डॉक्टर अभय नारायण राय ने कहा कि प्रदेश स्तर से स्वास्थ्य विभाग लगातार जूम मीटिंग के माध्यम से चिकित्साधिकारियों को अलर्ट कर रहा है। ओपीडी में आने वाले लक्षण के संभावित मरीजों की निगरानी की जा रही है। संदिग्ध मरीजों की जांच आरटीपीसीआर लैब में कराने की तैयारी भी चल रही है।