फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Flood water passing over TS Bandha

टीएस बंधा के उपर से गुजर रहा बाढ़ का पानी

Fri, 24 Jul 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Flood water passing over TS Bandha
बेल्थरारोड। उफनाई सरयू नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि का सिलसिला जारी रहने से बाढ़ की संभावना प्रबल हो गई है। पिछले कई दिनों से जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार को अपराह्न जलस्तर 64. 620 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान 64.010 से 61 सेंटीमीटर अधिक है।
विज्ञापन

आयोग का कहना है कि आधा से एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में वृद्धि जारी रहने की संभावना जताई है। ऐसे में बाढ़ की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। नदी का पानी तटवर्ती क्षेत्रों में फैल गया है। हाहानाला, चैनपुर गुलौरा, मठिया, खैरा खास, तुर्तीपार, मुजौना, बेल्थरा बाजार, सहिया, सोनबरसा, हल्दीरामपुर आदि तटवर्ती क्षेत्रों में पानी भर गया है। हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। नदी का पानी टीएस बंधा पर करीब तीन फुट ऊपर तक पहुंच गया है। रेगुलेटरों से पानी के रिसाव के चलते खेत पानी में डूब गए हैं। बाढ़ की आशंका को लेकर तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed