फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Flood Alert Three houses and 30 bighas of land submerged in Ganga 40 families rendered homeless in five years

Flood Alert: तीन मकान और 30 बीघा जमीन गंगा में समाई, पांच साल में 40 परिवार बेघर हुए; बलिया में कटान तेज

Tue, 12 Aug 2025 05:37 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 12 Aug 2025 05:37 AM IST
सार

Flood in Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया में बाढ़ का पानी भले ही घटने लगा है लेकिन समस्याएं अभी बरकरार है। यहां कटान की समस्या तेज हो गई है। सोमवार के दिन 4 बजे गंगा नदी का जलस्तर 58.680 मीटर दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Flood Alert Three houses and 30 bighas of land submerged in Ganga 40 families rendered homeless in five years
देवपुर गांव के पासवान बस्ती में चल रही नाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Flood in UP: चक्की नौरंगा में गंगा नदी का जलस्तर कम होने के साथ ही कटान तेज हो गई है। घुरना ठाकुर, जगदत ठाकुर, संजय चौधरी, लकड़ी मिश्र, संजय ठाकुर की 30 बीघा जमीन और तीन लोगों के मकान गंगा में समा गए। पांच वर्षों में 40 परिवारों की भूमि व मकान गंगा में समाहित हो चुके हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग गायघाट गेज के अनुसार सोमवार के दिन 4 बजे गंगा नदी का जलस्तर 58.680 मीटर दर्ज किया गया। इसके साथ 2 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से नदी का जलस्तर घट रहा है। गंगा नदी लाल निशान 57.615 मीटर से 1.065 मीटर ऊपर बह रही है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी पुलिया का बचा एक पिलर भी ढह गया। 24 घंटे के भीतर सूरज राम, नगरजीत राम, हीरा राम के मकान कटान में ढह गए। मकान का कुछ हिस्सा एक सप्ताह पहले ही कट गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ रहा कटान

कटान से पीड़ित लोग तटबंधों पर अपना डेरा डाले हुए हैं। बेघर हुए सुरेश, सविता देवी, सूर्यवली, लक्ष्मण, सतन ने बताया कि परिवार में कुल 20 से 25 लोग हैं। चक्की नौरंगा में पक्का घर बना लिया था लेकिन फिर से घर कटान में चला गया। सुरेश यादव ने बताया कि उनकी पांच एकड़ जमीन गंगा में समा गई। 

मकान गंगा नदी के करीब है। अपने ही हाथों अपना आशियाना तोड़ रहे हैं। उधर, बाढ़ प्रभावित इलाकों के ऊंचे स्थानों से पानी निकल चुका है, लेकिन दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। सड़क पर गंदगी और कीचड़ से आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई है। चारे की समस्या गहरा गई है।

बांटी राहत सामग्री
बाढ़ से विस्थापित होकर एनएच-31 पर शरण लिए बाढ़ पीड़ितों में गणेश चतुर्थी व बहुला त्योहार को ध्यान गत रखते हुए सेना के कमांडो अवनीश कुशवाहा ने सोमवार को टेंगरही, वंश गोपाल छपरा, सुघर छपरा तक पीड़ितों में केले का वितरण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी के प्रभारी निरीक्षक डा. मुकर्रम ने बाढ़ चौकी लखनेश्वर पंचमुखी हनुमान मंदिर मझौवां पर शिविर संचालन के लिए डॉ. सर्वजीत यादव, राजेश कुमार तिवारी, रामचन्द्र गुप्ता और दिनेश ठाकुर को लगाया है।

Flood Alert Three houses and 30 bighas of land submerged in Ganga 40 families rendered homeless in five years
बड़काखेत गांव में गंगा के बाढ़ में सड़ रही मक्का की फसल। - फोटो : अमर उजाला

नाव की कमी, मार्ग कटा
रेवती। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से नवका गांव, अनुसूचित बस्ती, मठ नागनाथ (देवपुर), धूपनाथ का डेरा, बैजनाथ का डेरा में लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। चांदपुर गेज की रिपोर्ट के अनुसार नदी खतरे के निशान से 58 मीटर से 80 सेमी ऊपर बह रही है। बस्ती के लिए मात्र एक नाव है। नवका गांव के प्रधान संजय यादव ने बताया नवका गांव की यादव बस्ती का संपर्क मार्ग परमेश्वर यादव के घर के पास कट गया है।

मेड़बंदी कर गांव में घुसने से रोका पानी
बड़का खेत पलिया खास गांव में बाढ़ के कारण चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। गांव के चारों तरफ से बाढ़ का पानी लग गया है। बाहर बने घर पांच फिट पानी में डूब गए थे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रघुनाथ ने गांव में पानी घुसने से पहले जेसीबी से सड़कों पर मिट्टी पटवाना शुरू कर दिया। काफी दूर तक मेड़बंदी कर दी गई। इससे बाढ़ का पानी गांव में नहीं घुस पाया। कोठिला को भी बचा लिया गया। 

14 खच्चरों ने दम तोड़ा
दियारा में बाढ़ के पानी से दलदल में फंसने से 14 खच्चरों ने दम तोड़ दिया। मवेशियों को ढूंढने निकले पशुपालकों को खच्चर सोमवार को दियारा के सरपत में मृत अवस्था में मिले। यह खच्चर शाहपुर बभनौली, इच्छा चौबे का पूरा,कोट अंजोरपुर के बताए जा रहे हैं। पशु-चिकित्सक डॉ. केके मौर्या ने दियारा पहुंच कर घोड़ों का पोस्टमार्टम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed