{"_id":"643ad651cf3d2b5d3c0f46b6","slug":"five-residential-shanties-burnt-due-to-fire-ballia-news-c-20-1-155689-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आग लगने से पांच रिहायशी मड़ई जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आग लगने से पांच रिहायशी मड़ई जली
विज्ञापन
बैरिया। सुरेमनपुर दियराचंल के गोपाल नगर गांव में शनिवार की सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच लोगों की रिहायशी मड़ई व उसमें रखे अनाज, कपड़े, फर्नीचर, नगदी सहित लाखों रुपये मूल्य के सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के घंटों अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची थी। वही आग लगने की सूचना पर मौके पर नुकसान का जायजा लेने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल राजू यादव भी पहुंच गए थे।
अज्ञात कारणों से सरस्वती देवी पत्नी बृजेश यादव की रिहायशी मड़ई में आग लग गई और धू-धू करके जलने लगई। इस आग की चपेट में पार्वती देवी पत्नी राजेश यादव, दीनानाथ यादव, उमाशंकर यादव, अवधेश यादव आदि के रिहायशी मड़ई भी आ गई। पलक झपकते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पांच मड़ई जलकर राख हो गई।
आग लगने के कारण पूरे गांव में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग अपनी-अपनी रिहायशी मड़ई पर पानी डालने लगे। वहीं दर्जनों ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। लेखपाल राजू यादव ने बताया कि नुकसान का जायजा ले लिया गया है। तहसील से सहायता के लिए तत्काल रिपोर्ट भेजा जा रही है। प्रधान प्रतिनिधि अभिमन्यु यादव ने उपजिलाधिकारी बैरिया को पत्र सौपकर अग्नि पीड़ितों के लिए दैवीय आपदा से आवास बनवाने का अनुरोध किया।