फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   five people with husband FIR in murder of woman

महिला की मौत मामले में पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

Tue, 25 Jun 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
five people with husband FIR in murder of woman
सिर पर चोट लगने से हुई थी महिला की मौत
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
भीमपुरा। क्षेत्र के जजौली गांव में बीते मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने रविवार की देर रात पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की मौत सिर पर चोट लगने से हुई थी।
भीमपुरा थाना क्षेत्र के गजियापुर निवासी चंद्रमा के पुत्री राजनंदनी का विवाह 9 जून 2015 को थाना क्षेत्र के जजौली निवासी इंद्रभान के पुत्र सनोज के साथ हुआ था। शादी के कुछ महीने बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने राजनंदनी को मायके भेज दिया। लड़की के पिता का आरोप था कि लड़की के ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। पंचायत के बाद 14 जून को अपने दामाद सनोज के घर पहुंचा दिया। जिसके दूसरे दिन सूचना मिली कि आपकी लड़की की तबीयत खराब हो गई है। हम लोग अस्पताल पहुंच गए। इसी बीच 18 जून को मेरी पुत्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मौत को संदिग्ध देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज न कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार करने लगी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मंगलवार को पति सनोज पुत्र इंद्रभान, सास फूलमती देवी पत्नी इंद्रभान, ससुर इंद्रभान, जेठ मनोज पुत्र इंद्रभान, जेठानी सुनीता पत्नी मनोज के विरूत्र धारा 498 ए, 304बी आईपीसी, 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। रसड़ा सीओ केपी सिंह ने बताया कि बताया कि सिर में चोट की वजह से ब्रेन हैमरेज से पीडि़ता की मौत हुई है। मृतका के पिता चंद्रमा प्रसाद की तहरीर पर पति सनोज सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed