फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five people stranded in Iran on a religious pilgrimage reached Delhi safely

Ballia News: ईरान में धार्मिक यात्रा में फंसे पांचों लोग दिल्ली सकुशल पहुंचे

Mon, 23 Jun 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Five people stranded in Iran on a religious pilgrimage reached Delhi safely
बलिया। रसड़ा कस्बे से धार्मिक यात्रा पर ईरान गए पांच लोग ऑपरेशन सिंधु के तहत सकुशल दिल्ली लाैटे हैं। सपा सांसद सनातन पांडेय ने केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर सभी लोगों को सुरक्षित वापसी का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

रसड़ा कस्बे के सैयद असद अली बकर, सैयद मोहम्मद मुजतबा हुसैन, सैयद मोहम्मद अन, शमा जहां और सैयद नज्मुसकिब धार्मिक यात्रा पर 25 मई को जियारत करने के लिए इराक के बाद ईरान पहुंचे थे। इनके पड़ोसी अब्बास हुसैन ने बताया कि पांचों लोग सकुशल दिल्ली आ गए हैं। एक9दो दिन में रसड़ा पहुंचेंगे। बताया कि 27 मई को उनकी फ्लाइट थी। 28 मई को पहले सभी इराक और फिर ईरान चले गए। सभी लोग ईरान के मसहद में होटल में ठहरे हैं। मुजतबा हुसैन शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। वे अमर सिंह भगत सिंह इंटर कालेज में वरिष्ठ लिपिक पद से रिटायर हुए हैं। असद अली इनके छोटे भाई हैं और अमर शहीद भगत सिंह इंटर काॅलेज में ही अध्यापक हैं। कस्बे के मशीउररहमान भी इनके साथ ही गए थे, लेकिन वह इराक से सात जून को ही भारत लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed