{"_id":"64e38fe2632b304af60cd1b8","slug":"five-lakh-loan-was-given-demanding-20-lakh-rupees-including-interest-case-filed-ballia-news-c-190-1-svns1007-1992-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दिए थे पांच लाख कर्ज, सूद समेत मांग रहे 20 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दिए थे पांच लाख कर्ज, सूद समेत मांग रहे 20 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
बलिया। सदर कोतवाली पुलिस ने आभूषण व्यापारी की शिकायत पर सुनील मिश्रा व अनिल मिश्रा निवासी परिखरा और दो अज्ञात पर साहूकारी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। गन व्यापारी आत्महत्या मामले के लेकर अब तक मिश्रा बंधुओं पर कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
शहर के भृगु आश्रम निवासी प्रिंस सोनी ने आरोप लगाया कि छोटी सी आभूषण की दुकान खोलकर किसी तरह परिवार का भरण पोषण करता हूं। व्यवसाय के लिए 30 दिसंबर 2017 को सुनील मिश्रा, अनिल मिश्रा से ब्याज पर पांच लाख रुपया लिया था। तीन वर्ष में भुगतान करने व गांरटी के रूप में सादा स्टाम्प पर मेरा हस्ताक्षर किया छह चेक भी लिया। 2020 तक ब्याज सहित पूरा पैसा जमा कर दिया गया। कुछ दिन बाद दोनों भाइयों ने गलत हिसाब-किताब बनाकर और प्रताड़ित करके मूल धन में बकाया होने की बात कहकर पुनः 50 हजार रुपया वसूला।
प्रिंस ने पांच लाख के बदले 15 लाख रुपये वसूलने का दोनों भाइयों पर आरोप लगाया। चेक और स्टाप पेपर वापस मांगने पर अनिल मिश्रा ने मेरी दुकान पर दो गुर्गों को भेजकर पांच लाख रुपया और जमा न करने पर हत्या की धमकी दी गई। इसके बाद पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है।
विज्ञापन
इससे तंग होकर प्रिंस ने पुलिस को शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि आभूषण व्यापारी की तहरीर पर सुनील मिश्रा व अनिल मिश्रा व दो अज्ञात पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।