फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five lakh English liquor recovered from ambulance and sumo, two arrested

एंबुलेंस व सूमो से पांच लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Fri, 22 Jan 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Five lakh English liquor recovered from ambulance and sumo, two arrested
हल्दी पुलिस द्वारा पकड़ा गया एंबुलेंस से बिहार ले जाया जा रहा शराब तथा तस्करी के आरोपी युवक। - फोटो : BALLIA
हल्दी। थाना क्षेत्र के स्थानीय तिराहे पर हल्दी पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बिहार नंबर के एंबुलेंस व सूमो में छिपाकर बिहार ले जा रही अंग्रेजी शराब को बरामद किया। पुलिस ने इन वाहनों में मौजूद दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह बसुधरपाह चौकी इंचार्ज हीरेंद्र प्रताप सिंह पुलिसकर्मियों रविंद्र यादव व जगजीवन यादव संग हल्दी तिराहे पर मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब ले जाने वाली गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। तभी सामने से आ रही एबुलेंस के साथ एक सूमो गाड़ी दिखी तो उसको रोका। पुलिस के रोकने पर चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगे जिन्हें सिपाहियों ने धर दबोचा और उन्हें थाने ले आई। जब एंबुलेंस व सूमो की छानबीन की गई तो उसमें पांच लाख की अंग्रेजी शराब मिली जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। वहीं वाहनों में मौजूद दोनों चालकों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पकड़े गए चालकों ने अपना नाम पिंटू कुमार, बीबीगंज पटना, बिहार व धर्मेंद्र कुमार, निवासी सुल्तानपुर पटना, बिहार बताया।
विज्ञापन

12 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
बैरिया। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात नौरंगा पीपा पुल से बिहार ले जाते समय 12 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश से खरीद कर तस्करी करने के लिए बिहार ले जाते समय 12 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ भोजपुर के सोनकी गांव निवासी गोपाल पांडेय व संतोष चौधरी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed