फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five injured in fight over playing obscene song on DJ

Ballia News: डीजे पर अश्लील गाना बजाने को लेकर मारपीट, पांच जख्मी

Fri, 20 Jun 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Five injured in fight over playing obscene song on DJ
बैरिया। बैजनाथ छपरा गांव में तेज आवाज में डीजे पर अश्लील गाना बजाने को लेकर मारपीट हुई। महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इसमें से एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों का इलाज सीएससी सोनबरसा पर कराया गया है। मामले में बैजनाथपुर निवासी ललिया देवी पत्नी धनु रजक ने आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। ललिया देवी ने बैरिया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी तेज आवाज में डीजे पर अश्लील गाना बजा रहे थे। हम लोगों के मना किया तो आवाज को और तेज कर दिया। फिर से मना करने पर नाराज मनोज रजक, संदीप रजक, जगदीप रजक, मोहन रजक, रोहित रजक, आकाश आदि ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमारे घर में घुस गए। लाठी, डंडा- राड, कुल्हाड़ी व धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें ललिया देवी, छोटक राम, सुनील, मीरा देवी पत्नी बड़क रजक, हिना कुमारी पुत्री बड़क रजक को मारपीटकर घायल कर दिया। सुनील का खून ज्यादा बहाने व सिर फटने के कारण बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल बलिया रेफर किया गया है।

इस बाबत एसएचओ बैरिया राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज कराया गया है। प्रार्थना पत्र की जांच की जा रही है, मामले में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed