फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five cells operated in Covid control room for the convenience of patients

मरीजों की सुविधा के लिए कोविड कंट्रोल रूम में पांच सेल संचालित

Sun, 16 May 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Five cells operated in Covid control room for the convenience of patients
बलिया। कोविड मरीजों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा के नेतृत्व में इंटीग्रेडेट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में पांच सेल संचालित हैं। पेसेंट शिफ्टिंग सेल, होम आइसोलेशन सेल, वैक्सिनेशन सेल, हॉस्पिटल एंड पब्लिक ग्रिवांश सेल और ऑक्सीजन सेल का गठन किया गया है। इन सभी सेल के जरिए मरीजों को अधिकाधिक सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। सीडीओ स्वयं प्रतिदिन सभी सेल के कार्यों की मॉनिटिरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि पेशेंट शिफ्टिंग सेल के नोडल अधिकारी डॉ. जेआर तिवारी को बनाया गया है। इनके सहयोगी के रूप में डॉ. शशि प्रकाश और डॉ. परमिंदर हैं। यह सेल मरीज को जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस और बेड की उपलब्धता सुनिश्चित कराएगा। दूसरा, होम आइसोलेशन सेल है, जिसके कोआर्डिनेटर ज्योति प्रकाश चौहान हैं। इस सेल के माध्यम से पॉजिटिव मरीजों से प्रतिदिन संपर्क कर उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। अगर किसी को कोई दिक्कत है तो कंट्रोल सेंटर में ही तैनात डॉक्टर के जरिए उचित सलाह दिलाई जा रही है। मरीजों को उनके घर तक दवा किट भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस सेल के माध्यम से प्रतिदिन होम आइसोलेशन में रह रहे करीब दो हजार मरीजों को कॉल की जाती है। वैक्सीनेशन सेल के नोडल अधिकारी सहायक अभियंता लघु सिंचाई श्याम सुंदर यादव हैं। इनको वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है, उनको दूसरी डोज के लिए इस सेल द्वारा फोन कर प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

मरीजों का ले रहे हाल, जरूरत पड़ने पर करा रहे सहयोग
बलिया। हॉस्पिटल एंड पब्लिक ग्रिवांस सेल का भी काफी महत्वपूर्ण कार्य है, जिसके नोडल पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजीव यादव हैं। यह सेल पेशेंट शिफ्टिंग सेल से समन्वय बनाकर भर्ती मरीजों के हाल की जानकारी लेती रहेगी। इसके अलावा, हेल्पलाइन नंबरों 05498-220857, 05498-221856, 05498-223918, 9454417979 पर आने वाली कॉल का भी संज्ञान लेकर डॉक्टरों के माध्यम से उचित सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन सेल का गठन, खाली सिलेंडर लाने पर मिलेगा भरा सिलेंडर
बलिया। आपात स्थिति में अब ऑक्सीजन के लिए लोगों को भाग-दौड़ नहीं करना पड़े, इसके लिए ऑक्सीजन सेल का गठन किया गया है। जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन हेल्पलाइन नंबर 05498-221855 पर संपर्क किया जा सकता है। इस सेल के माध्यम से लोगों को बलिया आयरन स्टोर (दिल्ली पब्लिक कांवेंट स्कूल, बहेरी के पास) द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराया जाएगा। बशर्ते भरा हुआ सिलेंडर लेने के लिए खाली सिलेंडर लाना होगा। सेल के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर संत कुमार ने बताया कि सिलेंडर लेने के लिए आईडी प्रूफ के रूप में मरीज का आधार कार्ड और जो लेने आया हो, उसका आधार कार्ड के साथ मेडिकल प्रैक्टिसनर डॉक्टर की हस्ताक्षरित पर्ची लाना अनिवार्य होगा। वर्तमान परिस्थिति में इस सेल का कार्य सबसे अहम माना जा रहा है।

अब घर बैठे देखें, कहां कितने बेड उपलब्ध
बलिया। अब घर बैठे कोविड अस्पताल में उपलब्ध बेड की जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं की वेबसाइट dgmhup.gov.in पर जाने के बाद उसमें कोविड बेड एवेलिबिलिटी ऑप्शन पर क्लिक कर अपना जनपद चुनना होगा। उसके बाद किस कोविड अस्पताल में कितना बेड उपलब्ध है, इसकी जानकारी मिल जाएगी। सबसे अच्छी बात यह है कि इससे पूरे प्रदेश के कोविड अस्पतालों में खाली बेड की जानकारी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed