फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five accused including woman arrested in double murder case

Ballia News: दोहरे हत्याकांड में महिला सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Feb 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Five accused including woman arrested in double murder case
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के खरीद में दो लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य व सह अभियुक्तों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वहीं, अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के खरीद गांव में बीते बृहस्पतिवार की शाम चाचा और भतीजे की गई हत्या में शनिवार की सुबह पकड़ी थाना क्षेत्र के तराजपाली गांव के पास स्थित पुलिया से रामजीत यादव (52) और संतोष यादव (45) निवासी खरीद को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर आलकत्ल भी बरामद किया है। वहीं, दोहरे हत्याकांड के तीन अन्य आरोपियों इन्द्रासन यादव (54), प्रभुनाथ यादव (58) और सुमन देवी (35) पत्नी सर्वजीत यादव को खरीद स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड में पीड़ित गीता देवी की तहरीर पर 11 नामजद सहित कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। एसएचओ सिकंदरपुर विकास चन्द्र पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त रामजीत यादव आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। पूर्व में इसके खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे भी दर्ज हैं। वहीं सुमन देवी का भी आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ भी संगीन धाराओं में पहले से ही मुकदमा है। बताया कि उक्त मामले में कुछ अज्ञात लोगों को ट्रेस किया गया है। जल्द ही वे भी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed