फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fire broke out in the shed, old man got burnt on his cot

Ballia News: छप्पर में लगी आग, चारपाई पर ही जल गया बुजुर्ग

Fri, 05 Jan 2024 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the shed, old man got burnt on his cot
दोकटी थाना क्षेत्र गोपालपुर गांव में छप्पर और चारपाई में बृहस्पतिवार की रात आग लग गई। इससे चारपाई पर सोया बुजुर्ग आग की चपेट में आ गया। अपनी अवस्थता के कारण वह भाग भी नहीं पाया। गंभीर रूप से झुलसने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शिवपुर घाट पर शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

चिरंजी छपरा निवासी मोतीचंद्र वर्मा (80) पुत्र स्व. रामाश्रय वर्मा ने सोनबरसा मौजे के गोपालपुर गांव में घर बनाया है। घर के आगे टाट नुमा छप्पर लगाकर उसमें चारपाई बिछा कर सोया था। परिजनों के अनुसार ठंड से बचने के लिए चारपाई से कुछ दूरी पर आग भी जलाई थी। रात में किसी कारण से चारपाई आग की चपेट में आ गई। बिस्तर और टाट नुमा मड़ई में आग पकड़ ली। बूढ़े होने के कारण वो अपना बिस्तर छोड़ भाग नही सके। जब तक घर के लोगों को आग लगने की जानकारी हुई और आग को बुझाने गए, मोती चंद्र वर्मा बुरी तरह से झुलस गए और उनकी मौत हो गई। रात को ही इसकी सूचना बजुआरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह को दी। सुबह होने पर जगह की साफ सफाई कर मृतक की अंत्येष्ठि शिवपुर घाट पर कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed