फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fire broke out in the field chaos ensued workers controlled it by using tree branches as support

Ballia News: खेत में लगी आग, मची अफरा-तफरी, मजदूरों ने पेड़ की टहनियों को सहारा बनाकर पाया काबू

Tue, 08 Apr 2025 09:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 08 Apr 2025 09:07 PM IST
सार

खेत में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने टहनी का सहारा लेकर आग पर काबू पा लिया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Fire broke out in the field chaos ensued workers controlled it by using tree branches as support
खेत में लगी आग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 शार्ट सर्किट से खेत में लगी आग को मजदूरों की सतर्कता से बड़ी घटना होने से बचा लिया। बांसडीह कोतवाली के ग्राम पंचायत मैरिटार से नहर होते हुए बांसडीह बलिया मुख्य मार्ग पर जाने वाली सड़क के बीच अचानक बिजली के तार के शार्ट सर्किट से गेहूं के कटे खेत में आग लग गई।

विज्ञापन


आग आसपास के खेतोें में खड़ी फसल की तरफ बढ़ने लगी। आग की लपटे देख बगल के खेत में काम कर रहे मजदूरों ने दौड़कर हरे पेड़ की टहनियों से आग बुझाने में जुट गए। अथक प्रयास कर आग पर काबू कर लिया। छोटे-छोटे बच्चे भी हरे पेड़ों की टहनियों से आग बुझा रहे थे, जो काफी कारगर रहा।
विज्ञापन


वहीं कुछ लोगों ने अग्नि शमन विभाग को फोन करने का प्रयास किया, लेकिन बार-बार डायल करने के बावजूद भी अग्निशमन विभाग के नंबर पर संपर्क नहीं हो पाया। आग बुझने पर किसानों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed