{"_id":"68467b54ef35545bfe08f917","slug":"fire-breaks-out-in-residence-of-democracy-fighter-in-ballia-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: लोकतंत्र सेनानी के आवास में अचानक लगी आग, आंखों के सामने धू-धू कर जल गया सारा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: लोकतंत्र सेनानी के आवास में अचानक लगी आग, आंखों के सामने धू-धू कर जल गया सारा सामान
Mon, 09 Jun 2025 11:43 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:43 AM IST
सार
Ballia News: बलिया जिले में गांधी आश्रम के समीप लोकतंत्र सेनानी शंभू नाथ मिश्रा के आवास में आग लग गई। इस दौरान अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
आग बुझाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा स्थित गांधी आश्रम के पास लोकतंत्र सेनानी एवं वरिष्ठ पत्रकार शंभू नाथ मिश्रा के आवास में रविवार की आधी रात के बाद लगभग 2 बजे रहस्यमय परिस्थितियों में आग लग गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घटना के समय मकान मालिक सो रहे थे। उसी दौरान पास में सो रहे कुछ श्रमिकों ने आग की लपटें देखीं तो आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने मकान मालिक को जगाया और आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Sonam Raghuvanshi: रात के अंधेरे में रोते हुए पहुंची थी सोनम, गिरफ्तारी की पूरी कहानी; ढाबा संचालक की जुबानी
विज्ञापन
स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बासडीह व बलिया से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक आवास में रखा कीमती लकड़ी, खाद्य सामग्री एवं अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो चुके थे।
प्राथमिक आकलन के अनुसार आग लगने की इस घटना में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित शंभू नाथ मिश्रा ने घटना की जानकारी संबंधित लेखपाल एवं उच्च अधिकारियों को दे दी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।