फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Indore Couple Missing Sonam and raja Raghuvanshi news Inside story of Sonam Raghuvanshi arrested in Ghazipur

Sonam Raghuvanshi: रात के अंधेरे में रोते हुए पहुंची थी सोनम, गिरफ्तारी की पूरी कहानी; ढाबा संचालक की जुबानी

Mon, 09 Jun 2025 10:37 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला डिजिटल डेस्क, गाजीपुर।
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 09 Jun 2025 10:37 AM IST
सार

Sonam and raja Raghuvanshi News : सोनम रघुवंशी 17 दिन बाद गाजीपुर जिले में एक ढाबे से मिली। रात के अंधेरे में रोते हुए वह ढाबे पर पहुंची थी। ढाबा संचालक से जानें- कैसे और किस हालत में मिली सोनम रघुवंशी...

विज्ञापन
Indore Couple Missing Sonam and raja Raghuvanshi news Inside story of Sonam Raghuvanshi arrested in Ghazipur
इस हाल में मिली सोनम, होटल संचालक साहिल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेघालय से लापता हुए मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और पत्नी सोनम रघुवंशी के चर्चित मामले में 17 दिन बाद नया मोड़ आया है। 23 मई से लापता सोनम रघुवंशी पुलिस को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली। सोनम रघुवंशी वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर स्थित गाजीपुर जिले के एक ढाबे पर संदिग्ध महिला के रूप में मिली। जिसकी सूचना देर रात में ढाबा संचालक ने पुलिस को दी थी।   

विज्ञापन


क्या कहता है ढाबा संचालक 
ढाबा संचालक साहिल यादव ने बताया कि रात करीब एक बजे महिला अकेले ढाबे पर पहुंची। यहां रोते हुए उसने घर पर कॉल करने के लिए मोबाइल फोन मांगा। उसे फोन पर बात कराने के बाद बैठने के लिए कहा और फिर पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पहर पहुंचकर पुलिस उसे अपने साथ ले गई। 

विज्ञापन

पुलिस को कैसे मिली जानकारी

Indore Couple Missing Sonam and raja Raghuvanshi news Inside story of Sonam Raghuvanshi arrested in Ghazipur
वन स्टॉप सेंटर में महिला पुलिस की निगरानी में है सोनम रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला
उधर, एसपी डॉ. इरज राजा के मुताबिक मेघालय पुलिस से सोनम रघुवंशी के बारे में सूचना मिली। इसी बीच ढाबा संचालक से संदिग्ध महिला मिलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची डायल 112 नंबर की टीम ने महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया। वह काफी कमजोर महसूस कर रही थी। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सोनम रघुवंशी बताया। इसकी जानकारी मेघालय पुलिस को दी गई है। पुलिस सोनम को कस्टडी में लेने के लिए जिले में पहुंच रही है। 

इसे भी पढ़ें; Sonam Raghuvanshi: यूपी के गाजीपुर से पकड़ी गई सोनम रघुवंशी, राजा मर्डर केस में अब तक तीन गिरफ्तार

Indore Couple Missing Sonam and raja Raghuvanshi news Inside story of Sonam Raghuvanshi arrested in Ghazipur
इसी वन स्टॉप सेंटर में सोनम रघुवंशी को रखा गया है। - फोटो : अमर उजाला
रोते हुए एक ही बात बोल रही सोनम
अस्पताल से उसे वन स्टॉप सेंटर लाया गया। यहां पहुंचकर एसपी ने उससे पूछताछ की, लेकिन वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। सिर्फ रोते हुए घरवालों से बात करने को कह रही है। 

इसे भी पढ़ें; Sonam Raghuvanshi: गाजीपुर में आधी रात को ऐसे हाल में मिली थी सोनम, सामने आई फोटो; राजा हत्याकांड में नया मोड़
विज्ञापन

सोनम ने किसके पास किया था फोन

वहीं एसपी के अनुसार ढाबा संचालक के मोबाइल फोन से सोनम ने अपने भाई को कॉल किया था। उससे क्या बातचीत हुई यह जानकारी नहीं मिल सकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed