फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR on secretary and head for embezzlement of 72.76 lakhs

Ballia News: 72.76 लाख के गबन में सेक्रेटरी और प्रधान पर एफआईआर

Mon, 14 Aug 2023 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
FIR on secretary and head for embezzlement of 72.76 lakhs
बैरिया। मुरलीछपरा विकास खण्ड अंतर्गत चांददियर पंचायत में 72.76 लाख रुपये गबन के मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी राजकुमार प्रसाद व तत्कालीन कार्यवाहक ग्राम प्रधान राजकपिल यादव के खिलाफ मुकदमा एडीओ पंचायत योगेश चौबे की तहरीर पर बैरिया थाने में दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


चांददियर ग्राम पंचायत के प्रधान व मुरली छपरा प्रधान संघ के अध्यक्ष विनोद यादव के निधन के बाद राज कपिल यादव को कार्यवाहक प्रधान बनाया गया था। नामित प्रधान और सेक्रेटरी ने मिलकर विभिन्न विकास योजनाओं के निमित्त सरकारी धन का आहरण कर लिया था लेकिन मौके पर विकास कार्य नहीं हुआ था या लागत के अनुसार नहीं कराया गया था।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी सहित कई अधिकारियों से जांच कराए जाने के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर उक्त प्राथमिकी रविवार को बैरिया थाने में दर्ज कराई गई। एफआईआर के बाद अन्य प्रधानों व ग्राम पंचायत अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। एफआईआर के संदर्भ में एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि एडीओ पंचायत योगेश चौबे के तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यवाहक ग्राम प्रधान राजकपिल यादव और सचिव राजकुमार प्रसाद ने गबन के आरोप को सिरे से नकारते हुए कहा कि हमलोग ने कोई गबन नहीं किया है। जो भी आहरण किया गया है, उससे विकास कार्य हुआ है। हमलोगों को अकारण फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed