फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR on in-laws in case of suicide of married woman

विवाहिता की आत्महत्या के मामले में ससुरालियों पर मुकदमा

Fri, 24 Sep 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
FIR on in-laws in case of suicide of married woman
बैरिया। रेवती थाना क्षेत्र के मानगढ़ गांव में बृहस्पतिवार की शाम 20 वर्षीय विवाहिता के दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने के मामले में रेवती पुलिस ने मृतिका की मां की तहरीर पर पति, सास तथा ससुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मानगढ़ में अपने मायके में रह रही रितु यादव (20) पुत्री शिव नरायण यादव ने बृहस्पतिवार शाम को कमरे में फंदे पर झूल अपनी जान दे दी थी। मृतिका की मां निर्मला देवी की ओर से थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक रितु यादव की शादी 10 दिसंबर 2020 को सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी हरेराम यादव के पुत्र हरेन्द्र यादव से हुई थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने मोटरसाइकिल, चेन व दहेज के समान के लिए प्रताड़ित करते थे। मई महीने ससुराल पक्ष के लोगों ने मेरी पुत्री को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था।
विज्ञापन

ये भी आरोप लगाया कि 21 सितंबर की रात हरेंद्र ने फोन कर रितु से कहा कि हम तुम्हें नहीं रखेंगे। 23 सितंबर को हम लोग राशन लेने गए थे। वापस आए तो देखा कि रितु का शव फंदे पर लटक हुआ है। मां की तहरीर पर पुलिस ने पति हरेंद्र यादव, ससुर हरेराम यादव तथा सास कलावती देवी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed