फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR against fifty including three candidates for the post of Principal

प्रधान पद के तीन प्रत्याशियों समेत पचास के खिलाफ एफआईआर

Wed, 14 Apr 2021 09:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
FIR against fifty including three candidates for the post of Principal
रेवती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन कोरोना डाइडलाइन का उल्लंघन करने पर प्रधान पद के तीन प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। रेवती थाने के एसएचओ की ओर से तहरीर दी गई।
विज्ञापन

इस मामले में एसएचओ यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि पंचायत चुनाव नामांकन के पहले दिन प्रधान पद के उम्मीदवार आशुतोष सिंह और उनके समर्थक अजीत सिंह, राजेश सिंह, चंद्रशेखर और गादल तुरहा सहित 40- 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध आचार संहिता सहित कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन, निवर्तमान प्रधान और प्रत्याशी मीनू सिंह तथा समर्थक गजेंद्र सिंह, अशोक सिंह, विजेंद्र सिंह और धर्मेंद्र सहित 40-50 लोग तथा प्रत्याशी मनोज सिंह और उनके समर्थक उपेंद्र सिंह, संजय सिंह, लल्लन सिंह, शिवशंकर लाल सहित 40-50 लोगों पर आचार संहिता का उल्लंघन सहित कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किए जाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर, नामांकन के समय आए समर्थकों की सड़क के किनारे बेतरतीब खड़े दो एवं चार पहिया 68 वाहनों का पुलिस ने ई-चालान तथा एक बाइक को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed