{"_id":"6523048f32618bc9f4095b45","slug":"fir-against-bansdih-president-on-the-complaint-of-headmistress-ballia-news-c-190-1-bal1001-5085-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर बांसडीह अध्यक्ष पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर बांसडीह अध्यक्ष पर एफआईआर
विज्ञापन
बांसडीह कस्बे के बड़ी बाजार स्थित संविलयन कन्या प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम संचालन के लिए गाली गलौज मामले में प्रधानाध्यापिका शीला सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बांसडीह चेयरमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में प्रधानाध्यापिका शीला सिंह ने बताया किर बुधवार को जब वो विद्यालय में पठन-पाठन कार्य में संलग्न थी, तभी विद्यालय पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार चौबे आये और निरीक्षण कर रहे थे। करीब साढ़े ग्यारह बजे आदर्श नगर पंचायत बांसडीह के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह बबलू व सभासद वार्ड नंबर 14 कृष्ण कुमार वर्मा तथा अरुण कुमार सिंह पहुंचे। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने पूछा कि यह विद्यालय किस वार्ड में है। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने मुझसे पूछा तो मैंने बताया कि विद्यालय वार्ड नं. पांच में है। इसी बात से वो भड़क गए और कहने लगे की कौन बताया है। मैंने बताया कि पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया है। वहां मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय के बच्चों, महिला सहायक अध्यापिकाओं व रसोइयों के सामने ही तत्कालीन बीईओ चौरसिया के नाम को लेकर गाली देते हुए कहने लगे कि वो कौन होता है वार्ड तय करने वाला। मैं वार्ड तय करूंगा।
इस प्रकार मेरी कुर्सी पर बैठ कर (प्रधानाध्यापिका की कुर्सी पर बैठ कर) अभद्र भाषा एवं गाली गलौज करने लगे तथा सबको सबक सिखाने की धमकी देने लगे। इनके गाली गलौज और चीखने चिल्लाने से सभी अध्यापक और बच्चे डर गए और विद्यालय का शैक्षणिक माहौल खराब हो गया। प्रधानाध्यापिका ने जानमाल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस सम्बंध में कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच प्रचलित है।