फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Finish power projects quickly

विद्युत परियोजनाओं को जल्द पूरा कराएं

Wed, 11 Apr 2018 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Wed, 11 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
Finish power projects quickly
सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा।
 जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक बुधवार को सांसद सलेमपुर रविन्द्र कुशवाहा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई। बैठक में विकास व निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ ही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को समय से उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई।       
विज्ञापन

दिशा की बैठक में विभागवार व योजनावार कार्यों की समीक्षा की गई। निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने तथा नरहीं में प्रस्तावित परियोजना के लिए शीघ्र जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के कार्य को जल्द पूरा करने को भी कहा गया। सांसद कुशवाहा ने कहा कि गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मर जल्दी खराब होते हैं, उनको तत्काल बदलने की कार्रवाई हो।
विज्ञापन

बिजली विभाग की अन्य योजनाओं की भी समीक्षा हुई। सांसद व विधायक निधि की धनराशि से संबंधित कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। एमडीएम योजना के अनुश्रवण के लिए समिति गठित करने व उसकी नियमित बैठक करने के निर्देश दिए गए। स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित कराने, सेवानिवृत्त शिक्षकों के देयकों का समय से भुगतान करने का निर्देश दिया गया। यह भी निर्देश दिया गया कि जिन स्कूलों में बाउंड्रीवाल, शौचालय व बिजली कनेक्शन नहीं हैं इसकी सूची बनाकर दी जाए। डीसी मनरेगा ने बताया कि मनरेगा में 32 लाख के मुकाबले 33 लाख मानव दिवसों का सृजन किया गया है। पीएम आवास योजना के तहत 4066 लाभार्थियों को तृतीय किस्त दे दी गयी है और 3972 आवासों को मानक के अनुरूप पूरा किया जा चुका है। सांसद भरत सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, विधायक सुरेंद्र सिंह, विधायक आनन्द स्वरूप शुक्ला ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, डीडीओ शशिमौलि मिश्रा, पीडी राजकुमार त्रिपाठी, डीपीआरओ अभय कुमार यादव आदि अधिकारी व जनप्रतिनिधि थे।  ं      
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed