Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   File missing from tehsil, none of the six cases resolved

Ballia News: तहसील से फाइल गायब, छह में से एक भी मामले का समाधान नहीं

Sun, 15 Feb 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
File missing from tehsil, none of the six cases resolved
बलिया। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद के मामले ज्यादा रहे।
विज्ञापन

बैरिया थाना समाधान दिवस में पहुंचे पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह से कहा कि तहसील में दलालों का एक गिरोह सक्रिय है। उस पर तत्काल रोक लगाइये। किसी को भी गैर कानूनी कार्य करने की छूट नहीं होनी चाहिए। सुरेंद्र सिंह मधुबनी गांव निवासी बब्बन यादव की 60 वर्ष से अधिक पुरानी पत्रावली तहसील से गायब होने के मामले में जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में प्रतिपक्षियों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पहुंचे थे।
उनका कहना था कि कोई भी हो अगर गैर कानूनी कार्य करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। रामेश्वर गोड़ सुखपुरा ने मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला प्रस्तुत किया। शंकर सिंह बैरिया ने घर तोड़कर सामान निकाल लेने व भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत की। नरेंद्र चौबे नौरंगा भुआल छपरा में दबंगों की ओर से जमीन के समतल करने और मना करने पर मारपीट करने की शिकायत की। अरविंद ओझा शुभनथही ने भी जबरन जमीन कब्जा करने और विरोध करने पर मारने-पीटने की शिकायत की। छह मामले आए। निस्तारण एक भी मामले का नहीं हुआ। सीओ मो. फहीम कुरैशी, प्रभारी निरीक्षक बैरिया आरपी सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम अशोक दत्त त्रिपाठी थे।
विज्ञापन

उधर, मनियर थाने पर चार शिकायतें प्रस्तुत हुईं। एक का समाधान मौके पर किया गया। थाना प्रभारी कौशल कुमार पाठक ने बताया कि अन्य मामलों के निपटारे के लिए टीम गठित कर भेजी गई है। कहा कि पुलिस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करना है। क्षेत्रीय लेखपाल की उपस्थिति से भूमि रिकॉर्ड संबंधी शिकायतों का तत्काल समाधान संभव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से नरहीं थाने में कुल चार मामले आए। एक भी मामले का निस्तारण नहीं किया जा सका। सोवंन्था गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 14 साल में उनकी जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। अतिक्रमण हटाने का आदेश भी हुआ है, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। नरहीं थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कुल चार मामले आए हैं।
बांसडीह रोड थाने में मात्र एक मामला जमीन से जुड़ा आया। इसे राजस्व विभाग को सौंप दिया गया। थाना समाधान दिवस पर फरियादियों का आना कम हो गया है। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के कारण फरियादियों की संख्या कम है।

बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार उभांव थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस पर कुल दो प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें एक का मौके पर निस्तारण किया गया। इंस्पेक्टर संजय शुक्ल ने थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निर्धारित समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed