फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fertilizers from private companies will be sent to 40 percent of the committees

Ballia News: 40 प्रतिशत समितियों को भेजी जाएगी प्राइवेट कंपनियों की खाद

Sun, 13 Jul 2025 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Fertilizers from private companies will be sent to 40 percent of the committees
40 प्रतिशत समितियों को भेजी जाएगी प्राइवेट कंपनियों की खाद
विज्ञापन


- समितियों से किसानों को खाद की उपलब्धता होगी सुनिश्चित
- जिलाधिकारी के माध्यम से एक रैंक यूरिया की की गई डिमांड

संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। जिले में खाद किल्लत अब जल्द दूर होगी। सरकार ने निजी कंपनियां के खाद को समितियों को भेजने का आदेश जारी किया है। जिले में यूरिया व डीएपी के लिए किसान परेशान हैं। समितियों पर डीएपी की कमी की पूर्ति के लिए डीएम के माध्यम से एक रैंक की मांग की गई है। ऐसे में खाद की संकट दूर करने के लिए सरकार ने प्राइवेट कंपनियों की खाद का 40 प्रतिशत समितियों को भेजने का आदेश दिया गया है।
प्राइवेट कंपनियों से मिलने वाली खाद का एक बड़ा हिस्सा अब सीधे किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। सबसे पहले शून्य स्टाॅक वाली समितियों पर खाद भेजी जाएगी। धान की रोपाई चल रही है। हालांकि सहकारिता विभाग का दावा है कि यूरिया पर्याप्त है लेकिन अभी भी किसानों को समितियों से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 26351 मैट्रिक टन यूरिया प्राइवेट में है। अभी और प्राइवेट यूरिया मिलने वाली है, जिसका 40 प्रतिशत समितियों को भेजा जाएगा। इससे जिले में खाद की कमी से जूझ रहे किसानों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों में धान की रोपाई का काम तेजी से चल रहा है और किसानों को खाद की आवश्यकता है। जिला प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से खाद की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और किसानों को समय पर खाद मिल सकेगी। वहीं, जिला प्रशासन ने उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित से अधिक मूल्य पर खाद न बेचें और न ही खाद के साथ कोई अन्य उत्पाद टैग करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने बताया कि जिले में खाद की कमी नहीं होगी। शासनादेश के अनुसार समितियों को खाद उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी योजना बना ली गई है। प्राइवेट दुकानों से भी किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed