{"_id":"5d4085a28ebc3e6cc2269e7d","slug":"fearing-against-the-exploitation-of-patients-ballia-news-vns475780829","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने कहा, न सुधरी व्यवस्था तो सीएमओ को पीटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने कहा, न सुधरी व्यवस्था तो सीएमओ को पीटेंगे
विज्ञापन
सिकंदरपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा मंगलवार को अस्पताल तिराहा मोड़ पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में आए दिन हो रहे मरीजों के साथ शोषण व भ्रष्टाचार को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। वहीं 17 सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव को सौंप कार्रवाई की मांग की गई। हालांकि इस धरना प्रदर्शन में नैतिकता की सीमाएं भी तोड़ी गईं। पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों की भलाई का ढिंढोरा पीटती है लेकिन अस्पताल में डॉक्टर नहीं है दवा का अभाव है स्वास्थ्य सेवा बदहाल है। अगर स्वास्थ्य केंद्र में तीन दिन के अंदर सुधार नहीं हुआ तो सपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। जिला मुख्यालय पहुंचकर सीएमओ कार्यालय में ही सीएमओ की पिटाई भी करने का काम करेंगे।
उधर, धरना सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि डॉक्टर भगवान का रूप होता है लेकिन अस्पताल के अधीक्षक का रवैया मरीजों के साथ ठीक नहीं है। आए दिन उनके द्वारा मरीजो से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। चेताया कि अगर सुधार नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। आगे उन्होंने कहा कि देश में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है। हत्या लूट बलात्कार छिनैती अपहरण की घटनाएं आम हो गई हैं। उन्नाव पीड़िता के साथ सत्ता पक्ष के विधायक के दबाव में एक्सीडेंट कराकर मारने का घृणित प्रयास किया गया। धरना सभा को सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामाशंकर विद्यार्थी पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल, गोरख पासवान संग्राम यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामेश्वर पांडे, अरविंद सहाय, उदय बहादुर सिंह, डा मदन राय, भीष्म यादव, मुन्नीलाल यादव, विवेक सिंह, फैजी अंसारी आदि लोगों ने संबोधित किया । अध्यक्षता रामजी यादव व संचालन अनत मिश्रा ने किया ।