{"_id":"5f6a27468ebc3edec9320a4a","slug":"father-makes-wages-10-crores-in-daughter-s-account-ballia-news-vns548769163","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के खाते का आनलाइन ठग कर रहे थे इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के खाते का आनलाइन ठग कर रहे थे इस्तेमाल
विज्ञापन
बलिया। बांसडीह थाना क्षेत्र के रुकनपुरा गांव की किशोरी के खाते में 10 करोड़ रुपये होने की बात सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। जबकि किशोरी का पिता मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता है। किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसे नहीं पता कि यह रकम कहां से और कैसे आई है। बैंक के कर्मचारियों ने खाते की जांच की तो पता चला कि इस खाते का संचालन ऑनलाइन ठगी करने वाले कर रहे थे। इसकी शिकायत होने के बाद फरीदाबाद जिले की पुलिस के कहने पर खाता होल्ड किया गया था। पुलिस की ही सलाह पर 10 करोड़ का होल्ड लगाया गया था, ताकि खाते में रुपये आने में कोई दिक्कत न हो। हालांकि खाते से रुपये निकालने पर रोक थी।
इलाहाबाद बैंक की बांसडीह शाखा के पूर्व प्रबंधक स्वप्निल सिंह के अनुसार, फरवरी 2020 में उनके पास फरीदाबाद जिले की इलाहाबाद बैंक शाखा के मैनेजर का फोन आया। उन्होंने बताया कि संबंधित खाते से ऑनलाइन ठगी हो रही है। इस खाते में विभिन्न माध्यमों से पैसे मंगाए जा रहे हैं। ऑनलाइन भुगतान में भी खाते का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद किशोरी को बैंक बुलाया गया और खाते में हो रही ट्रांजेक्शन का डिटेल मांगा गया तो उसने बताया कि उसके पास पंजाब से फोन आया था। फोन करने वाले ने उसे पैसे का लालच देकर खाते का डिटेल और एटीएम कार्ड आदि सब कुछ अपने पास मंगा लिया था। इसके बाद से उसे खाते के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
पूर्व प्रबंधक के अनुसार पुलिस ने इस खाते को होल्ड करने के लिए कहा है। स्वप्निल सिंह के अनुसार, उन्होंने खाते में 10 करोड़ रुपये का होल्ड लगाया है। बताया कि खाते पर रोक के बाद सिर्फ पांच हजार की रकम आई। इस रकम को नहीं निकाल पाने के बाद ठगों को बैंक या पुलिस की कार्रवाई की भनक लग गई, इसी वजह से उन्होंने ट्रांजेक्शन बंद कर दिया। किशोरी जब बैंक खाते में रकम की जानकारी के लिए पहुंची तो वहां क्लर्क से गलती हो गई और उसने 10 करोड़ के होल्ड को रकम समझकर गलत जानकारी दे दी। इलाहाबाद बैंक बांसडीह शाखा के वर्तमान प्रबंधक सरोज कुमार सिंह के अनुसार, सरोज कुमारी पुत्री सूबेदार साहनी का खाता दो अगस्त 2018 को खुला था। इस खाते में 10-20 हजार करके कई बार रुपये जमा हुए और निकले। दो अगस्त 2018 से 22 जनवरी 2020 तक खाते में 17,59,120 जमा हुए हैं तथा 17,53,857 निकाल भी लिए गए हैं। इस बीच फरीदाबाद ब्रांच की शिकायत पर पूर्व शाखा प्रबंधक ने 15 फरवरी 2020 को खाते पर दस करोड़ का होल्ड लगा दिया गया। वर्तमान में इस खाते में 5,263.05 हैं।
विज्ञापन
ठगों के मांगने पर आधार समेत एटीएम भी भेज दिया
बलिया। इलाहाबाद बांसडीह शाखा की खाताधारक सरोज के अनुसार बैंक में वर्ष 2018 में उसका खाता खुला। दो वर्ष पूर्व ही कानपुर देहात जनपद के ग्राम पाकरा, पोस्ट बाधीर के निलेश कुमार नाम के व्यक्ति ने उसे फोन कर पीएम आवास दिलाने के नाम पर आधार कार्ड व फोटो आदि अपने दिए पते पर भेजने को कहा। सरोज ने उसे भेज दिया। सरोज को डाक से बैंक का एटीएम कार्ड मिला। ठगबाज के फोन करने पर उसे भी एटीएम कार्ड पिन भेज दिया। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में सरोज ने रुपये के लेनदेन के प्रति पूर्ण अनभिज्ञता जताई है। उसने उल्लेख किया है कि उसे नहीं मालूम कि रुपया कहां से आया है। निलेश के जिस मोबाइल नंबर से उसकी बातचीत होती थी वह स्वीच ऑफ बता रहा है। बांसडीह कोतवाली के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।