फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Father and daughter injured due to tempo collision

बलिया: टेंपो के धक्के से पिता-पुत्री जख्मी

Sun, 19 Feb 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Father and daughter injured due to tempo collision
बेल्थरारोड मार्ग पर डूहां गांव के समीप शुक्रवार की शाम टेंपो के धक्के से बाइक सवार युवक और उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

मऊ जनपद के अदरी निवासी मनोज यादव (30) पुत्र राजेंद्र यादव अपनी पत्नी व नौ वर्षीय पुत्री के साथ सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डूंहा गांव में मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर घर वापस जा रहे थे। रास्ते में ही एक अज्ञात टेंपो चालक ने बाइक को धक्का मार दिया। मनोज यादव तथा उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि पत्नी बाल-बाल बच गई। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बाइक से गिर कर महिला घायल
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के किकोढ़ा गांव के समीप बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के भड़िकरा गांव निवासी अशोक देवी (50) अपने पुत्र के साथ बाइक से शुक्रवार की शाम घर वापस आ रही थी। किकोड़ा गांव के समीप असंतुलित होकर बाइक से गिर गईं। गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य सिकंदरपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed