फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers upset due to non-operation of normal trains

सामान्य ट्रेनों का परिचालन नहीं होने से किसान परेशान

Wed, 10 Feb 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to non-operation of normal trains
बैरिया। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले एक वर्ष से सामान्य यात्री ट्रेनों का परिचालन रोकने व कुछ महीनों से उनके स्थान पर स्पेशल ट्रेनों के चलाने से यहां के किसान परेशान हैं। क्योंकि वह अपना उत्पादन स्पेशल ट्रेनों में लादकर दूसरे शहरों में नहीं भेज पा रहे हैं। कोरोना काल में संचालित सभी ट्रेनें स्पेशल के नाम पर चल रही है। इसमें बिना आरक्षण कोई सफर नहीं कर सकता है। ऐसे में किसान अपना उत्पादन यहीं की मंडियों में औने पौने दाम में बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में मटर, लाल मिर्च, हरी मिर्च व अन्य सब्जियों की खेती बड़े पैमाने पर होती है। यहां से किसान खासकर बलिया-सियालदह ट्रेन में लादकर बंगाल व झारखंड ले जाते थे। अब स्पेशल ट्रेनों के चलते वह अपना उत्पादन लेकर इन ट्रेनों से नहीं जा पा रहे हैं। इसी तरह से दूध, दही उत्पादक पशुपालक भी अपना दूध दही ट्रेनों में लादकर दूसरे शहर में नहीं ले जा पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें अपने उत्पादों का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसानों का कहना है कि कोरोना का संक्रमण लगभग थम गया है। ऐसे में सरकार को सामान्य ट्रेनों का परिचालन शुरू कराना चाहिए जिससे अपना उत्पाद इन ट्रेनों में लादकर किसान एक शहर से दूसरे शहर ले जाकर बेच सकें। त्रिलोकी वर्मा ने बताया कि पैसेंजर ट्रेनों के न चलने से हम किसानों का नुकसान हो रहा है। ट्रेनों के चलने से खासकर सब्जियों को जिला मुख्यालय व छपरा पहुंचाना आसान था। अमरजीत प्रसाद ने बताया कि दलछपरा हाल्ट रेलवे स्टेशन से ही अधिकांश किसान हरी सब्जियों को लेकर जिला मुख्यालय जाते थे और थोक भाव में बेचकर वापस आते थे। लेकिन अब औने पौने दामों में बेचना पड़ रहा है। वहीं, किसान अजय सिंह ने बताया कि जब पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता था तब सब्जी व्यापारी बिहार के छपरा से सुरेमनपुर आते थे और किसानों का उत्पाद खरीदकर ले जाते थे। ट्रेनों के नहीं चलने अब वह व्यापारी नहीं आ रहे हैं। किसान धनंजय सिंह ने बताया कि पैसेंजर ट्रेनों के न चलने से इस क्षेत्र के किसानों का काफी नुकसान हो रहा है। किसानों का उत्पाद बाहर नहीं जाने के कारण अच्छा मूल्य नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed