{"_id":"5e35c2468ebc3e4b67140928","slug":"farmers-happy-with-budget-unemployed-disappointed-ballia-news-vns508348590","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट से किसान खुश, बेरोजगार निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट से किसान खुश, बेरोजगार निराश
विज्ञापन
शहर के कचहरी रोड स्थित चाय की दुकान पर आम बजट आने के बाद चर्चा करते लोग।
- फोटो : BALLIA
बलिया। आम बजट में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए 16 एक्शन प्लान का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही किसानों को सोलर पंप देने की योजना है। इसको लेकर किसान खुश हैं। वहीं बेरोजगारी दूर करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं बनाए जाने पर बेरोजगारों में निराशा है।
आयकर टैक्स में हुए बदलाव को लेकर लोगों में भ्रामक स्थिति बनी रही। इसके बारे में लोग एक-दूसरे से पूछते और समझते नजर आए। बैंकों की जमापूंजी पर पांच लाख तक की जवाबदेही तय होने से मध्यम व कमजोर वर्ग में इस बात की खुशी रही कि उनकी जमापूंजी सुरक्षित रहेगी।
आम बजट को जानने के लिए लोग सुबह से ही बेताब नजर आए। सुबह से ही चाय-पान की दुकानों से लेकर हर जगह बजट को लेकर चर्चा करते रहे। बजट जानने के लिए लोग टीवी खोल कर सामने बैठे रहे। इस बार के बजट में उनके लिए क्या ऐसा रहने वाला है, जिससे उन्हें कुछ लाभ मिल सके। इसके बाद जैसे ही बजट का समय हुआ लोग टेलीविजन के आगे जम गए। बजट भाषण चलने के समय शहर की सड़कों पर लगभग सन्नाटे की स्थिति रही। जिसे जहां मौका वहीं बजट भाषण सुनने के लिए जमा रहा। भाषण समाप्त होने के बाद जब लोगों से बजट को लेकर प्रतिक्रिया जानी गई तो सभी ने इसे वर्तमान परिप्रेक्ष्य के हिसाब सही बताया। हालांकि लोगों ने जोड़ा कि इसमें दो ही नई चीजें सामने आई हैं जो आम लोगों से जुड़ी हुई हैं। पहली पांच लाख तक जमा पर बैंकों की जवाबदेही तय होना और दूसरी किसानों को पंपसेट देने की योजना। इनका लाभ उम्मीद है कि सीधे उन लोगों को ही मिलेगा जो इसके सही हकदार होंगे।