फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers demonstrated regarding the problems

समस्याओं को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Sun, 31 Jul 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated regarding the problems
संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से एमएसपी की कानूनी गारंटी, सूखा राहत पैकेज सहित कई अन्य मांगों को लेकर रविवार को किसानों ने कस्बा के गांधी आश्रम चौराहा पर धरना-प्रदर्शन किया। किसान फोर्स के संस्थापक अखिलेश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की हर स्तर पर अनदेखी कर रही है। उन्होंने किसान आंदोलन से जुड़े किसानों पर फर्जी मुकदमे वापस लेने की बात करते हुए युवाओं के हित में अग्निवीर योजना को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

किसान नेता बलवंत यादव ने लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी के पिता गृह राज्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की। क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के नेता लालू तिवारी ने कहा कि किसान आंदोलन में मृत किसानों को अबतक मुआवजा न देना सरकार के किसान विरोधी चरित्र को दर्शाता है। उन्होने किसानों को तत्काल मुआवजा देने और प्रदेश में अवर्षण की स्थिति को देखते हुए क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने व नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की। थाना प्रभारी गड़वार को धरनारत किसानों ने केंद्र सरकार को संबोधित पत्रक देकर धरना समाप्त कर दिया। विक्रांत पाण्डेय, श्रीकांत यादव, फूलेन चौहान, गोरख यादव, उपेंद्र सिंह, लालू तिवारी, छोटेलाल, संजय सिंह, प्रभावती देवी, माया आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed