{"_id":"6612a3b4ed97a2ffd50cc6b7","slug":"family-told-a-lot-about-of-nia-raid-in-ballia-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA Raid: ‘पुलिस वाले सुबह पांच बजे मेरे घर आए...’ एनआईए के छापे पर इस परिवार ने काफी कुछ बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIA Raid: ‘पुलिस वाले सुबह पांच बजे मेरे घर आए...’ एनआईए के छापे पर इस परिवार ने काफी कुछ बताया
Sun, 07 Apr 2024 07:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 07 Apr 2024 07:17 PM IST
सार
Ballia News: एटीएस की जांच में सामने आया था कि सीपीआई (माओवादी) नक्सली संगठन की केंद्रीय कमेटी के प्रमोद मिश्रा उर्फ बुढ़ऊ उर्फ बन बिहारी उर्फ डॉक्टर साहब ने पूर्वांचल में एडहॉक कमेटी बनाई थी। संगठन के सचिव बलिया निवासी संतोष वर्मा उर्फ मंतोष के जरिये लगातार पूर्वांचल के कई जिलों में महिलाओं और पुरुषों की भर्ती की जा रही थी।
विज्ञापन
हथौज गांव निवासी विनोद राम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एनआईए की टीम ने नक्सल से जुड़े मुखौटा गैंग की तलाश में बलिया के कई गांवों में छापेमारी की। इसी क्रम में टीम खेजुरी थाना क्षेत्र के हथौज गांव भी पहुंची थी। यहां उन्होंने विनोद राम को सर्च वारंट दिखाकर पूरे घर की छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने उनके परिवार और आय संबंधित जानकारियां लेने के बाद कुछ कागजों पर भी हस्ताक्षर करवाया। यह जानकारी देते हुए विनोद राम ने बताया कि सुबह पांच बजे ही पुलिस आई थी। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या तुम मुंबई गए हो? इस पर मैंने उनसे कह दिया कि मैं वहां कभी नहीं गया हूं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... बलिया में NIA की छापेमारी, हार्ड कोर नक्सलियों से जुड़ा है मामला
इसके बाद पुलिस ने मेरे घरवालों और बच्चों से भी पूछताछ की। अटैचियां और आलमारियां खोलकर देखीं। शिकायत किसने की है, सवाल पर उन्होंने मुझे एक कागज दिया और कहा कि 19 तारीख को लखनऊ के इस पते पर चले जाना, यहां पता चल जाएगा कि किसने शिकायत की है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन