फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Facilities encompass demanding restoration

सुविधाएं बहाल करने की मांग को लेकर दिया धरना

Tue, 30 Dec 2014 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 30 Dec 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
Facilities encompass demanding restoration

विज्ञापन
बकुलहा रेलवे स्टेशन पर आवश्यक सुविधाओं को बहाल करने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर मंगलवार को सपा नेता और जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव ने धरना दिया व सभा की।

तत्पश्चात अपनी मांगों से संबंधित नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा। धरना से पूर्व वे जयप्रकाश नगर स्थित जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। धरना सभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण अपने जीवन काल में बकुलहा रेलवे स्टेशन से ही उतर कर अपने गांव जाया करते थे। लोकनायक जन्मशती समारोह में जयप्रकाशनगर आए देश के दिग्गज नेताओं
विज्ञापन


ने बकुलहां स्टेशन का नाम जयप्रभानगर करने की बात कही थी। लेकिन जेपी का जन्मशती वर्ष बीतते ही सभी दिग्गज इस बात को भूल गए। वर्तमान में इस स्टेशन पर सिर्फ पैसेंजर ट्रेन ही रुकती है। साथ ही यात्री सुविधाओं का भी टोटा है। जबकि 80 हजार से अधिक आबादी के बीच यह एक मात्र स्टेशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस स्टेशन से प्रतिदिन सैकड़ों लोग निजी तथा व्यावसायिक कार्यों से आवागमन करते हैं। बावजूद स्टेशन पर न तो पीने का शुद्ध पानी और न ही यात्री को ठहरने के लिए कोई उचित प्रबंध है। यहीं नहीं एक्सप्रेस ट्रेन नहीं रुकने के कारण इस क्षेत्र के यात्रियों को छपरा तथा सुरेमनपुर जाना पड़ता है।


 जिससे क्षेत्र के लोगों को बिना मतलब आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। श्री यादव ने बकुलहां स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन रोकने के साथ ही इसका नाम जयप्रभानगर करने के अलावा आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही सुरेमनपुर को माडल स्टेशन और दलछपरा को पूर्ण स्टेशन का दर्जा देने के लिए हर स्तर की लड़ाई लड़ने का संकल्प जताया। इस मौके पर अनिल यादव, अजीत यादव, हरेंद्र गोंड, राजनरायण पासवान, पोपट यादव, अजब नारायण सिंह, रामनरेश यादव, बेचू यादव, शिक्षक सुदामा यादव, अरूण यादव, आलोक सिंह आदि उपस्थित रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed