{"_id":"67461e67fea874aaa6067cd4","slug":"exams-of-all-subjects-will-be-completed-in-12-days-ballia-news-c-190-bal1001-127552-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 12 दिन में पूरी हो जाएंगी सभी विषयों की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 12 दिन में पूरी हो जाएंगी सभी विषयों की परीक्षाएं
विज्ञापन
बलिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 12 दिन में पूरी हो जाएगी। 24 फरवरी को दूसरी पाली में हाईस्कूल के हेल्थ केयर और इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा होगी। 28 फरवरी को हाईस्कूल के अरबी, फारसी, पाली और संगीत गायन की और इंटरमीडिएट के गृह विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।
इसके बाद एक मार्च को हाईस्कूल गणित, ऑटोमोबाइल और वाणिज्य की परीक्षा होगी। जबकि इंटरमीडिएट में फल एवं खाद्य संरक्षण समेत कई व्यावसायिक विषयों की परीक्षाएं होंगी। तीन मार्च से छह दिन लगातार यानी आठ मार्च तक परीक्षा होगी।
इस दौरान हाईस्कूल के संस्कृत, विज्ञान व कृषि, मानव विज्ञान व एनसीसी, खुदरा व्यापार व मोबाइल रिपेयरिंग, अंग्रेजी व सुरक्षा और गृह विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
वहीं, इंटरमीडिएट के जीव विज्ञान, गणित व चित्रकला, पाली, अरबी, फारसी, लेखाशास्त्र व अर्थशास्त्र, उर्दू, गुजराती, पंजाबी व इतिहास, संगीत गायन, वादन, नृत्य कला व भौतिक विज्ञान, कंप्यूटर व मानव विज्ञान और रसायन विज्ञान की परीक्षा होगी। 10, 11 और 12 मार्च को हाईस्कूल के क्रमशः चित्रकला, सामाजिक विज्ञान और क्षेत्रीय भाषाओं की परीक्षा होगी। इस दौरान इंटरमीडिएट के भूगोल, संस्कृत और आखिरी दिन अंग्रेजी की परीक्षा होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
फिर पिछले वर्ष जैसा रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
पिछले वर्ष भी बोर्ड परीक्षा 12 दिन में पूरी कर ली गई थी। यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च तक हुई थी उसके बाद 16 मार्च से मूल्यांकन का काम शुरू होकर 30 मार्च तक पूरा हो गया था।