Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Even with a confirmed ticket, I didn't get the full use of my seat; it took an hour just to reach the restroom.

Ballia News: कन्फर्म टिकट के बाद भी पूरी सीट नसीब नहीं, बाथरूम तक पहुंचने में लगे एक घंटे

Sun, 15 Nov 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Even with a confirmed ticket, I didn't get the full use of my seat; it took an hour just to reach the restroom.
रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रेनों में इंतजार में खड़े यात्री।संवाद
बलिया। छठ महापर्व पर घर लौटने वालों की भीड़ ने ट्रेनों में सफर मुश्किल कर दिया है। दिल्ली, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, इंदौर और चेन्नई जैसे महानगरों से आने वाली ट्रेनों के स्लीपर और एसी कोच यात्रियों से खचाखच भरकर पहुंच रहे हैं। दो माह पहले कन्फर्म टिकट कराने वाले यात्रियों को भी पूरी सीट नसीब नहीं हो रही है। हालात ऐसे हैं कि कई यात्रियों को बैठने तक की जगह नहीं मिल रही और उन्होंने खड़े-खड़े या जागकर सफर पूरा किया। बाथरूम तक पहुंचने में एक घंटा लग रहा है। कोचों में पानी खत्म होने और शिकायतों पर सुनवाई नहीं होने से परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन


इंदौर से परिवार के साथ छठ मनाने पकड़ी गांव पहुंचे सत्यनारायण चौहान ने बताया कि एस-5 कोच में उनका टिकट डेढ़ माह पहले कन्फर्म हो गया था। इसके बावजूद पूजा के लिए घर लौटने वालों की भीड़ के चलते कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। वेटिंग टिकट वाले यात्री भी कोच में सवार हो गए थे। भीड़ इतनी अधिक थी कि बाथरूम जाने के लिए भी करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


रतसर निवासी राहुल भारद्वाज देवास से परिवार के साथ बी-2 एसी कोच में बलिया पहुंचे। उन्होंने बताया कि त्योहार के कारण एसी कोच की हालत भी जनरल डिब्बे जैसी हो गई थी। यात्रियों की भीड़ के चलते सफर करना मुश्किल रहा। उन्होंने कहा कि प्लेटफार्म पर पुलिस की मौजूदगी नहीं हो तो यात्रियों के लिए ट्रेन से सुरक्षित उतरना भी मुश्किल हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांसडीह के चांदपुर निवासी दिनेश सिंह भी इंदौर-देवास से कामाख्या एक्सप्रेस से परिवार के साथ लौटे। उन्होंने बताया कि बलिया उतरना था, लेकिन कोच में इतनी भीड़ थी कि गाजीपुर से ही गेट की तरफ बढ़ना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद बलिया स्टेशन पर उतर सके। उनके मुताबिक, बिना टिकट यात्री भी कोच में घुसकर सीटों पर बैठ जा रहे हैं। टीटीई चालान काटने के बाद आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन संबंधित यात्री कोच में ही दूसरे की सीट पर बैठा रहता है। त्योहार पर किसी तरह घर पहुंचना जरूरी था, इसलिए परेशानी के बावजूद यात्रा करनी पड़ी।




11 घंटे तक लेट पहुंचीं स्पेशल ट्रेनें

बलिया। छठ महापर्व पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ के बीच रेल परिचालन भी बेपटरी हो गया है। स्पेशल और नियमित ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। छठ पर्व के एक दिन पूर्व शनिवार को रेलवे की अधिकारी एनटीईएस एप के अनुसार 13 से अधिक ट्रेनें दो से लेकर 11 घंटे तक विलंब से चल रही हैं। इससे स्टेशन पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे अधिक विलंब 04128 गुवाहाटी-मुंबई लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन रही, जो करीब 11 घंटे देरी से चल रही थी।
प्रमुख विलंब वाली ट्रेनें:
04128 गुवाहाटी-मुंबई लोकमान्य तिलक स्पेशल: करीब 11 घंटे लेट
11071 कामायनी एक्सप्रेस: लगभग 8.50 घंटे लेट
प्रयागराज-बलिया पैसेंजर: 7 घंटे लेट
04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल: करीब 6 घंटे लेट
इसके अलावा न्यू तिनसुकिया, नई दिल्ली-दरभंगा, सुपौल-नई दिल्ली और बरौनी-ग्वालियर जैसी ट्रेनें भी घंटों की देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed