{"_id":"a9d9ad7e78a9e4c13a610e2882aaea95","slug":"even-after-the-sun-was-cold-wave-tituraya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप के बाद भी शीतलहर ने ठिठुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप के बाद भी शीतलहर ने ठिठुराया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 21 Jan 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को सुबह का मौसम धुंध भरा रहा। घने कोहरे के चलते लोग घरों में दुबके रहे। दस बजे के बाद मौसम सुधरा तो धूप निकलने लगी। इसके बाद लोग छतों पर गए और गुनगुनी धूप का आनंद उठाया।
कड़ाके की ठंड से इस धूप ने बेहद राहत दी। जबकि शाम को फिर गलन होने से बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
मंगलवार की रात एक बार फिर कोहरे ने अपनी चादर तान दी।
इससे गलन का इजाफा हो गया। इससे आमजन के साथ ही पशु-पक्षी बेहाल दिखे। आलम यह रहा कि सुबह लोग घर और दरवाजे पर अलाव तापते नजर आए।
वहीं वाहन के साथ ही ट्रेनें भी गंतव्य तक विलंब से पहुंचीं लेकिन बुधवार को करीब 10 बजे भगवान सूर्य के निकलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। जिसके बाद लोगों ने घर के आंगन, दरवाजा, पार्क, मैदान में बैठकर आनंद लिया।
मौसम के उतार, चढ़ाव के कारण लोगों को कभी गलन तो कभी ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग पटना के निदेशक एके सेन ने बताया कि 26 जनवरी तक सुबह व शाम कोहरे की संभावना रहेगी लेकिन तेज धूप से ठंड में गिरावट आएगी।