{"_id":"680f625989e21d25730b49f7","slug":"eunuchs-protest-clap-in-front-of-police-create-ruckus-at-police-station-gate-make-serious-allegations-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: किन्नरों का प्रदर्शन, पुलिस के सामने बजाई तालियां, थाने के गेट पर हंगामा, लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: किन्नरों का प्रदर्शन, पुलिस के सामने बजाई तालियां, थाने के गेट पर हंगामा, लगाए गंभीर आरोप
Mon, 28 Apr 2025 05:34 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 28 Apr 2025 05:34 PM IST
सार
पुलिस की कार्रवाई पर उबले किन्नरों ने आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। कहा कि पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन
हंगामा करते किन्नर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस पर कई आरोप लगाते हुए किन्नरों ने सोमवार को बैरिया थाना पहुंचकर गेट पर धरना प्रदर्शन किया। किन्नर पुलिसकर्मियों के सामने तालियां पीटकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इससे अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। किन्नरों का आरोप है कि पुलिस पैसा लेकर विपक्षियों के हक में काम कर रही है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के अशरफपुर थाना इतहर जिला उत्तर दिनाजपुर निवासिनी किन्नर प्रीति सरकार ने 24 अप्रैल को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके साथ मारपीट गाली-गलौज हुई है। जान मारने की धमकी दी गई है। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए 151 की कार्रवाई कर दी थी।
विज्ञापन
बैरिया पुलिस की इस कार्रवाई से असंतुष्ट किन्नर सोमवार को बैरिया थाना पहुंच गए। किन्नरों ने थानाध्यक्ष बैरिया से कहा कि हमारे घर में घुसकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा था। नहीं किया तो बेरहमी से मारा पीटा गया।
विज्ञापन
तहरीर थाने में दी, लेकिन थाने के पुलिसकर्मियों ने हमारी बातों को न लिखकर अपने मनमर्जी से तहरीर लिखवाई। हमें न्याय नहीं मिला। किन्नर पुलिस अधीक्षक के यहां जाकर गुहार लगाने की बात कह कर चले गए। हालांकि एसएचओ बैरिया राकेश कुमार सिंह किन्नरों को न्याय दिलाने का भरपूर आश्वासन दिया।