{"_id":"63011c36c5b0ef4f367788a8","slug":"escalator-and-washing-pit-inaugurated-facility-will-be-available-ballia-news-vns670027912","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस्केलेटर और वाशिंग पिट का लोकार्पण, मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एस्केलेटर और वाशिंग पिट का लोकार्पण, मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
बलिया। रेलवे स्टेशन पर कई दिनों से बनकर तैयार एस्केलेटर और वाशिंग पिट का लोकार्पण शनिवार को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने किया। उद्घाटन के बाद अब एस्केलेटर की सुविधा पूर्ण रूप से यात्रियों को मिलने लगेगी।
उद्घाटन के बाद सांसद ने कहा कि बलिया रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा के विकास कार्य निरंतर कराये जा रहे हैं। इसी क्रम में यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म संख्या-एक पर एस्केलेटर का निर्माण कराया गया है। इस एस्केलेटर के लग जाने से अब बलिया परिक्षेत्र के लाखों यात्रियों समेत बुजुर्ग एवं असक्त यात्रियों को प्लेटफार्म संख्या-एक से प्लेटफार्म संख्या-2 एवं 3 पर जाने और आने में बहुत सुविधा होगी। वाशिंग पिट के निर्माण हो जाने से आधारभूत संरचना में वृद्धि हुई है। इस स्टेशन पर गाडि़यों के साफ-सफाई तथा अनुरक्षण में गुणात्मक सुधार होगा। वाशिंग पिट के निर्माण से आने वाले समय में बलिया से नई गाडि़यों को चलाने में भी सुविधा होगी। उन्होंने बलिया स्टेशन एवं बलिया परिक्षेत्र के स्टेशनों पर चल रही विकास परियोजनाओं को साझा किया। स्टेशनों को देश के भव्य स्टेशन के रूप में विकसित करने, बलिया क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उनकी स्मृतियों को संजोए रखने पर बल दिया। स्टेशन की सीमाओं को बैरिकेडिंग कर अतिक्रमण से बचाने, रेल संपत्ति की सुरक्षा में नागरिकों को सहयोग करने एवं हमस़फर एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने आदि का आश्वासन दिया। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी रामाश्रय पांडेय ने बलिया एवं आसपास में चल रही दोहरीकरण, विद्युतीकरण, स्टेशन सुंदरीकरण एवं यात्री सुविधा विकास कार्य योजनाओं के विषय में भी विस्तार से बताया। इस दौरान परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, अपर मंडल रेल प्रबंधक राहुल श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।